एसपी ने किया कटोरिया थाना का निरीक्षण
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) एसपी बांका अरविंद कुमार गुप्ता ने रविवार को कटोरिया थाना का निरीक्षण किया। मौके पर पुलिस बलों द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों एवं घटनाओं की समीक्षा की। एसपी द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही अवैध शराब कारोबार एवं अवैध बालू कारोबार के विरूद्ध लगातार अभियान चलाने की बात कही गई। वहीं आगामी एमएलसी चुनाव को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों को चौकसी बरतने को कहा। जबकि लूटकांड, डकैती, हत्या सहित गंभीर कांडों की समीक्षा की गई।। क्षेत्र में हुई लूट, हत्या सहित गंभीर कांडों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके अलावा फरार वारंटियों की धरपकड़ को जारी रखने, रात्रि गश्त, दिवा गश्त आदि जारी रखने को कहा। मौके पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थानाध्यक्ष नीरज तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
