रजौन, बांका : प्रखण्ड क्षेत्र के खैरा पंचायत अंतर्गत खिड्डी गांव के आवासीय विद्यालय राकेश बाल विकास केंद्र के 35वें वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ कौशल्या हरण नाटक का मंचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कुंज बिहारी सिंह, नरेश चन्द्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामानंद सिंह ने संयुक्त रूप से मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्यों द्वारा उपस्थित लोगों के बीच संबोधन का भी दौर चला। इसी क्रम में खैरा-डेहरी के रामानंद प्रसाद सिंह ने अपने सम्बोधन के दौरान घोषणा किया है कि विद्यालय के इस वर्ष के टॉपर छात्र-छात्राओं को 1000 रुपए पारितोषिक के रूप में वे देंगे। बता दें कि इस विद्यालय की नींव 24 मार्च 1987 को खिड्डी गांव के डॉ. गौरीशंकर सिंह ने रखा था। इसी उपलक्ष्य में गुरुवार 24 मार्च को स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा उन्मूलन एवं स्वच्छता अभियान से सम्बंधित जागरूकता संदेश देते हुए प्रभातफेरी निकाली गई थी। रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रावण तथा नारद की जहां भूमिका सराहनीय रही, वहीं नशामुक्ति उन्मूलन पर आधारित लोकगीत को लोगों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर नीमा गांव के सत्यनारायण सिंह, नरेश चन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में देवकीनंदन राव मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से विद्यालय के ट्रस्टी सदस्य डॉ. गौरी शंकर सिंह, कुंज बिहारी सिंह, नरेश चन्द्र सिंह, उदय प्रसाद सिंह, आभा सिन्हा, प्रधानाचार्य विश्वजीत कुमार, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, शिक्षक राजेश उपाध्याय, संदीप कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, विक्रम मंडल सहित विद्यालय के सभी बच्चों के साथ-साथ काफी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव