रजौन, बांका: नवादा सहायक थाना अंतर्गत सकहारा पंचायत वार्ड नंबर 14 विष्णुपुर गांव के जगदीश प्रसाद राव का 85 वर्ष के उम्र में अपने पैतृक आवास विष्णुपुर गांव में रविवार को करीब एक बजे चलते फिरते अवस्था में निधन हो गया है। मालूम हो जगदीश प्रसाद राव वे अपने गांव के ही कुमुद रंजन राव सहित गांव के पांच अन्य व्यक्तियों के साथ बाबरी ढांचा विध्वंस करने के उद्देश्य से एक दिसंबर 1992 को अयोध्या गए हुए थे। बता दें कि वे कुमुद रंजन राव के नेतृत्व में धोरैया से 6 एवं रजौन के विष्णुपुर गांव से 5 सहित कुल 11 व्यक्तियों की टोली के साथ कारसेवा में गए हुए थे। मालूम हो रजौन के पांच व्यक्ति में से पांचो व्यक्ति सकहारा पंचायत के विष्णुपुर गांव के ही गए थे। इन पांच व्यक्तियों में से बालगोविंद राजपाल एवं जटाधारी मुनीलाल मंडल बहुत पहले ही स्वर्गवास हो चुके हैं। अब रजौन प्रखण्ड में कैलाश राजपाल एवं कुमुद रंजन राव कारसेवक अयोध्या बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में साक्ष्य के रूप में जीवित हैं। कारसेवक कैलाश राजपाल ने बताया कि अयोध्या जाने के क्रम बालगोविंद राजपाल भागलपुर स्टेशन से ही वापस लौट गया। शेष चार रजौन विष्णुपुर के कारसेवक कुमुद रंजन राव के साथ 2 दिसंबर 1992 को अयोध्या पहुंच गया था। इनके निधन की सूचना पर कार सेवा में गए कुमुद रंजन राव, कैलाश राजपाल सहित हिंदू धर्म प्रेमियों ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। जगदीश प्रसाद राव अपने साथ गांव घर के परिवेश में मुखिया जी के नाम से पहचान रखने वाले अनिरुद्ध प्रसाद राव, सुभाष प्रसाद राव, सुरेश राव, जलधर राव सहित भरा पड़ा परिवार साथ छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना पर पुत्र वधू सह वार्ड नंबर 14 पंच नीलम देवी, नित्यानंद राव, विजय राव, उमेश, अजय राव, सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर सुखदेव प्रसाद राव, हरिवंश राव बच्चन, सिकंदर राव, सुनील कुमार राव, चंद्रशेखर राव, मनीष कुमार राव, रमाकांत राव सहित उनके समस्त राव परिवार,कुटुंब जन, परिजन स्वजन, गोतिया, पास पड़ोस शोक में डूबा हुआ है। मृत आत्मा की शांति के लिए अंतिम दाह संस्कार बरारी श्मशान घाट में रविवार को ही देर रात कर दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुखाग्नि बड़े पुत्र अनिरुद्ध राव दे रहे हैं।
रिपोर्ट::केआर राव