भागलपुर से चोरी की गई ई-रिक्शा रजौन में हुई बरामद

रजौन, बांका : रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने गश्ती के क्रम में शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे राजावर मोड़ चौक के समीप से एक चोरी की गई ई-रिक्शा समेत चालक भागलपुर हबीबपुर थाना अंतर्गत सदरुद्विनचक निवासी मोहम्मद इकबाल के पुत्र मोहम्मद फैजल उर्फ फैशल (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 25 मार्च दिन शुक्रवार को रात्रि करीब 11 बजे भागलपुर रेलवे स्टेशन से कबीरपुर के लिए उक्त ई-रिक्शा को लेकर भाड़े पर चला था। कबीरपुर पहुंचने पर चालक को भगा दिया और उसके बाद शनिवार को वह जगदीशपुर के रास्ते राजावर मोड़ के समीप आया था। इसी क्रम में पुलिस की गाड़ी को देखकर वह घबड़ा कर ई-रिक्शा लेकर भागने लगा।जिसे पुलिस ने भांपते हुए मौके पर धर दबोचा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के बयान पर थाना में मामला दर्ज करते हुए मोहम्मद फैजल को आरोपित करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post