रजौन के तीन केंद्रों पर दो पालियों में फायरमैन की हुई लिखित परीक्षा में 1728 में से 1282 परीक्षार्थियों ने लिया भाग

रजौन, बांका : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना की ओर से आयोजित बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक (फायरमैन) के पद पर चयन के लिए रविवार को प्रखण्ड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा दो पालियों में ली गई। जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 से 4 बजे तक सम्पन्न हुई। बता दें कि रजौन के दीप नारायण सिंह महाविद्यालय भूसिया, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी तथा आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वहीं परीक्षा से पूर्व लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक रखी गई थी। जिसमें सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था। कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा लेने के लिए बीडीओ राजकुमार पंडित कैंप कर रहे थे। आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज का केंद्र अधीक्षक कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी, इंटर स्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी का प्राचार्य कुमार दिनकर एवं डीएन सिंह कॉलेज भूसिया का प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह को बनाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 240 में से 173, द्वितीय पाली में 240 में 177, डीएन सिंह कॉलेज भूसिया परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 384 में से 278, द्वितीय पाली में 384 में से 292 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 240 में से 185, द्वितीय पाली में 240 में से 177 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार तीनों परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 864 में से 636 एवं द्वितीय पाली में से 864 में से 646 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post