अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जप्त,चालक 

 बांका: चांदन पुलिस ने एसपी के आदेश पर अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें पुअनि चंचल कुमार ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।हालांकि पुलिस को देखते हैं बालू माफिया एवं वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष नसीम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैक्टर मालिक एवं ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।ज्ञात हो कि इन दिनों अवैध बालू के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान चल रहा है। इसको लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए ट्रैक्टर के मालिक का पता लगा लिया गया है।जिसमे कोरिया पंचायत के  झाझा गांव के प्रदीप यादव एंव एक अन्य मालिक झारखंड के अनिल कुमार यादव का ट्रैक्टर था।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post