पीड़ित परिवार से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष

 बांका: बांका जिला भाजपा अध्यक्ष विकास सिंह सहित जिला भाजपा टीम ने 

चांदन प्रखंड मुख्यालय में होली के दिन आठ साल की बच्ची के  अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म के हत्या मामले के पीड़ित परिवार से मिल कर उस परिवार को हर संभव मदद करने औऱ अंतिम लड़ाई एक साथ लड़ने का भरोसा दिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस  मामले में प्रदेश से  लेकर जिला तक सभी पदाधिकारियों से मिल कर जल्द से जल्द आरोप पत्र समर्पित  करने का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही एसपी बांका से इस मामले की स्पीडी सुनवाई के लिए भी कहा जाएगा जिससे दोषी को जल्दी से जल्दी सजा मिल सके। अगर इस मामले में पुलिस का रवैया ठीक नही रहा तो इस घटना की जांच सीआईडी से भी कराने पर बल दिया जाएगा। इस टीम में  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृगेंद्र सिह, बेलहर प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन सिह,प्रखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जेपी सेनानी हरेकृष्ण पांडेय,चंदमोहन पांडेय,मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा,चंदन सिंहा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post