आग लगने से एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख
कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत नारायणचक गांव में शनिवार आगजनी में एक घर को जलाकर खाक हो गया। पीड़ित गृहस्वामीगांव का प्रहलाद झा बताया गया है। जानकारी के अनुसार रात का खाना बनाने के दौरान किसी तरह चूल्हे की चिंगारी घर की पुआल में लग गई। आगजनी में घर में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया। वहीं आग को बुझाने की कोशिश में पीड़ित गृहस्वामी एवं उसकी पत्नी दुलारी देवी भी जख्मी हो गई। इस अग्निकांड में घर में रखे अनाज, कपड़े सहित लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। परिवार के सदस्यों द्वारा हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़ कर आये। साथ ही कटोरिया से अग्निशमन विभाग की गाड़ी को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक सब जलकर राख हो चुका था। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने अंचलाधिकारी कटोरिया से क्षतिपूर्ति की गुहार लगायी है।.
