शहीद स्मृति दिवस धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ मनाया गया

 शहीद स्मृति दिवस धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ मनाया गया

  

  कटोरिया से अरविंद  प्रसाद सिंह का रिपोर्ट          

                                                                                     कटोरिया (बांका)  शहीद स्मृति दिवस के मौके पर कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित दादी बगीचा से शनिवार को खैरा लोक मंच बिहार सहित अन्य घटक दलों द्वारा रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व भारत जन पहल मंच के बिहार इकाई के कॉर्डिनेटर पुकार जी ने किया।। रैली में शामिल खैरा लोक मंच बिहार, जनजाति अधिकार रक्षा मंच, बीड़ी मजदूर यूनियन, प्रगतिशील दलित संघर्ष मंच, प्रगतिशील महिला मंच, जनवादी लोक मंच, बिहार स्टूडेंट एसोसिएशन एवं बिहार किसान समिति के सदस्य बंगालगढ गांव पहुंचे। जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद भगत सिंह, बिरसा मुंडा, सिद्धू- कान्हू एवं गुना पुझाार के स्मारक पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।।कार्यक्रम में आदिवासी, दलित, मजदूर, किसानों को जनवादी संघर्ष की दिशा और एकता को बचाने के लिए शहीद भगत सिंह, बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू सहित देश के समस्त शहीदों को याद कर उनके विचार एवं लक्ष्य पर चर्चा करते हुए उससे प्रेरणा लेने तथा संकल्पित होकर बलिदानी जज्बा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। आयोजन में मंच की अध्यक्षता एवं संचालन पुकार जी ने की। इस मौके पर गुलेल एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता के अलावा नाटक एवं संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। तीरंदाजी प्रतियोगिता में उगन बासुकी, मंगल सोरेन एवं पलूस किस्कू क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जबकि गुलेल प्रतियोगिता में माधो खैरा प्रथम, छोटेलाल हेंब्रम, मनोज खैरा, सिकंदर खैरा दूसरे एवं सुदिन मरांडी, श्रीकांत मरांडी, बंशी मरांडी, राजीव मुर्मू तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर हीरालाल खैरा, मदन लाल मुर्मू, दामोदर दास, हीरामणि हेंब्रम, मंगल मांझी, कमली बहन, गांधी जी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post