एमएलसी चुनाव में मतदान को लेकर दी जाएगी प्रशिक्षण
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर एसडीएम बांका के निर्देशानुसार बीडीओ द्वारा प्रखंड मुख्यालय में मतदान करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई है। बुधवार को सुबह के दस बजे से मौथाबाड़ी, हड़हार, बड़वासनी, डोमसरनी पंचायत एवं दोपहर बाद 1 बजे से तरगच्छा, देवासी, भोरसार भेलवा पंचायत जबकि गुरुवार सुबह 10 बजे से दामोदरा, मनियां, जमदाहा, बसमत्ता एवं दोपहर बाद 1 बजे से कोल्हासार, कटियारी, लकरामा व जयपुर पंचायत के वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं जिला परिषद सदस्य पश्चिमी को आज सबुह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं जिला परिषद पूर्वी को गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रो मध्य विद्यालय कलोथर के सहायक शिक्षक गिरिराज शेखर, प्रो मध्य विद्यालय छाताकुरूम के सहायक शिक्षक बाबूलाल हेम्ब्रम देंगे। जबकि प्राथमिक विद्यालय मनियां के सहायक शिक्षक शशिभूषण पंडित एवं प्राथमिक विद्यालय कुकुरुदुब्बा के सहायक शिक्षक दिलीप कुमार को उपस्थिति प्राप्त करेंगे।