पैक्स चुनाव:अध्यक्ष पद के लिए  छह अभ्यर्थी और सदस्य पद के लिए  27  ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभूगंज(बांका): प्रखंड क्षेत्र की भरतशिला और पौकरी पंचायत में होने वाला पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन का अंतिम समय मंगलवार को शाम तीन बजे समाप्त हो गया। जहां दोनों पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए एक महिला समेत कुल छह अभ्यर्थी और सदस्य पद के लिए कुल 27 अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें पौकरी से अध्यक्ष पद के लिए मृत्युजय सिंह, सोना कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह व एक महिला अनिता कुमारी है, जबकि सदस्य पद के लिए कुल 18 अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा भरा है। वही भरतशिला पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार राय व राजीव कुमार ने नामांकन पर्चा भरा है, जबकि 9 सदस्य पद के अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा भरा है। बता दें कि  प्रखंड क्षेत्र के भरतशिला और पौकरी पंचायत में 12 अप्रैल को पैक्स चुनाव का मतदान  सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था।  प्रखंड के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पर्चा की जांच 30 व 31 को किया जायेगा। 1 अप्रैल को अभ्यर्थी अपना नामांकन पर्चा वापस ले सकेगें। जबकि 2 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। वही भरतशिला व पौकरी पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर पैक्स गोदाम में मतदान केन्द्र बनाया गया है। जहां बैलेट के जरिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव कराया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post