UP Election Result 2022 Updates: रुझानों में 1 सीट पर सिमटी बसपा, बनी चौथे नंबर की पार्टी

UP Election Result 2022 Updates: रुझानों में 1 सीट पर सिमटी बसपा, बनी चौथे नंबर की पार्टी

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर हुई हैं। मालूम हो कि यूपी में कुछ 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे. इन सभी चरणों के नतीजें आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में बीजेपी की सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 320 सीटों के शुरुआती रुझान में 200 सीट पर भाजपा और 89 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे होने के अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 08 एवं निषाद पार्टी 04 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 06 एवं सुभासपा एक 02 पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 03 और बसपा 05 सीट पर आगे चल रही है।

वहीं, रुझानों में सीएम योगी गोरखपुर शहर सीट से तो अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी का साथ छोड़ सपा का दामन थामने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पीछे चल हैं। यूपी चुनाव में कौन आगे-कौन पीछे  

Thu, 10 Mar 2022 1:49 PM IST

यूपी चुनाव परिणाम: सिराथू से केशव मौर्य पीछे पर अंतर हुआ कम 

11वें राउंड में भी केशव मौर्य पीछे पर अंतर हुआ कम 

-सपा की पल्लवी पटेल 875 मतों के अंतर से आगे

-पल्लवी पटेल को 36765, केशव को 35890 वोट मिले

Thu, 10 Mar 2022 1:41 PM IST

यूपी चुनाव परिणाम: देखें ताजा रुझान

बीजेपी- 262 

सपा- 136 

बीएसपी- 1 

कांग्रेस- 3


अन्य- 1 


Thu, 10 Mar 2022 1:34 PM IST

यूपी चुनाव के परिणाम के बीच गिरिराज सिंह का बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'PM की राष्ट्रीय अवतारित सोच का ये परिणाम है। कांग्रेस ने जातिवाद को महत्व दिया और PM ने राष्ट्रवाद-विकासवाद को। PM आज की तारीख़ में भारत के अवतारित पुरूष हैं जो भारत को विश्वगुरू बना रहे है। नामुमकिन को मुमकिन करना ये एक अवतारित पुरूष ही कर सकता है 

Thu, 10 Mar 2022 1:32 PM IST

यूपी चुनाव परिणाम: देखें वीआईपी सीट के रुझान

गोरखपुर सदर

22वां चरण

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 80 हजार मतों से आगे

सपा पीछे


खजनी सुरक्षित

12वां चरण

भाजपा प्रत्याशी और मंत्री श्रीराम चौहान 17050 मतों से आगे

सपा पीछे


बांसी -

15वां चरण

भाजपा प्रत्याशी और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह 13577 मतों से आगे

सपा पीछे


इटवा -

17वां चरण

भाजपा प्रत्याशी व शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी 4560 मतों से पीछे

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडेय आगे


पथरदेवा-

10वां चरण

भाजपा प्रत्याशी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 13131 मतों से आगे

सपा पीछे


रुद्रपुर -

सातवां चरण

राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद 6037 मतों से आगे

सपा पीछे


Thu, 10 Mar 2022 1:25 PM IST

यूपी चुनाव: स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह आगे

स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को 17 राउंड के बाद भारी बढ़त। बलिया नगर से 18066 मतों से आगे हुए। पूर्व मंत्री नारद राय को पछाड़ा।


Thu, 10 Mar 2022 1:20 PM IST

यूपी परिणाम: अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित-हेमा मालिनी

बीजेपी नेता हेमा मालिनी ने कहा, 'महंगाई आगे पीछे होती रहती है कोई भी सरकार आती है तो, मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं, महिलाएं पिछली सरकार में काफी परेशान थी। अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं



Thu, 10 Mar 2022 1:16 PM IST

Uttar Pradesh Election Result: 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब, समाजवादी पार्टी का दावा

यूपी चुनाव के नतीजों के बीच सपा ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है।  समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें'

Thu, 10 Mar 2022 1:12 PM IST

UP Election Results 2022: चुनाव परिणामों ने तीसरी बार मोदी जी के सत्ता में आने का दिया साफ संकेत - रमन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने उत्तरप्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा के पक्ष में आए विधानसभा चुनावों के नतीजे का स्वागत करते हुए कहा कि इन परिणामों ने तीसरी बार मोदी जी के सत्ता में आने का साफ संकेत दे दिया हैं।


Thu, 10 Mar 2022 1:09 PM IST

निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध हटाया

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगे प्रतिबंध को बृहस्पतिवार को हटा दिया। आयोग ने एक बयान में कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूस निकालने से संबंधित दिशानिर्देशों में राहत दी जाए और विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह हटा लिया जाए।



Thu, 10 Mar 2022 12:58 PM IST

अलीगढ़ विधानसभा सीट के रुझान

विधानसभा सीट पर भाजपा 1,327 वोटों से आगे चल रही है, वहीं कोल सीट पर सपा 38906 वोटों से आगे है।


Thu, 10 Mar 2022 12:54 PM IST

यूपी चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग के आंकड़ों पर डाले नजर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 399 सीटों के रुझान में 248 सीट पर भाजपा और 114 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे हैं। बढ़त बनाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा योगी सरकार में मत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्या भी शामिल हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सपा गठबंधन की निकटतम उम्मीदवार से 2144 वोट से पीछे हो गये।


Thu, 10 Mar 2022 12:48 PM IST

यूपी चुनाव परिणाम: मल्हनी सीट के रुझान

जौनपुर की मल्हनी सीट पर बाहुबली धनंजय सिंह पिछड़े, 15वें राउंड में सपा के लकी यादव ने 2492 मतों से लीड बनाई। 


सपा लकी यादव- 40633

जदयू के धनंजय सिंह-38141


Thu, 10 Mar 2022 12:40 PM IST

करहल सीट पर अखिलेश यादव आगे

करहल सीट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल से करीब 26026 मतों से आगे चल रहे हैं 


Thu, 10 Mar 2022 12:33 PM IST

यूपी चुनाव के नतीजों पर शिवराज सिंह चौहान का बयान

मध्य प्रदेश क CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'इन चुनाव परिणामों से साफ हुआ कि तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी। आतंक और गुंडागर्दी फैलाने वालों का अब राजनीति में स्थान नहीं है। यह चुनाव संप्रदायवाद और जातिवाद से ऊपर उठा है। मोदी जी के प्रति विश्वास के रूप में जनता ने BJP को आशीर्वाद दिया


Thu, 10 Mar 2022 12:30 PM IST

UP Election Result 2022: ताजा रुझानों पर डाले नजर 

बीजेपी- 266 


सपा- 130 


बीएसपी- 2


कांग्रेस- 3


अन्य- 2

Thu, 10 Mar 2022 12:22 PM IST

यूपी चुनाव: ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा...बोले रवि किशन

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, 'विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, "ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा...उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा '

Thu, 10 Mar 2022 12:18 PM IST

यूपी चुनाव परिणाम: नहीं चला चंद्रशेखर का जादू

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर पहली बार चुनावी राजनीति में अपना भाग्‍य आजमाया था, लेकिन चंद्रशेखर 3153 वोटों के साथ चौथे स्‍थान पर हैं।


Thu, 10 Mar 2022 12:12 PM IST

यूपी चुनाव परिणाम: कुंडा सीट पर राजा भैया आगे

कुंडा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना में जनसत्तादल के रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को 23282 जबकि सपा प्रत्याशी गुलशन यादव को 18228 मत मिले। इस तरह से राजा भैया 5054 वोट से आगे हैं।

Thu, 10 Mar 2022 12:11 PM IST

यूपी चुनाव: EVM वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कही ये बात

अखिलेश यादव के EVM वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को विकास और गुड गवर्नेंस के मुद्दों पर आशीर्वाद दिया है... यह एक फैशन बन गया है कि जब कोई विपक्षी दल हारता है तो वह भाजपा की जीत को पचा नहीं पाते हैं और तरह-तरह के आरोप लगाते हैं

Thu, 10 Mar 2022 12:08 PM IST

UP Election Result 2022: मुश्किल में डिप्टी सीएम और दो कैबिनेट मंत्री

सिराथू- (कौशाम्बी)

डिप्टी सीएम पांचवें राउंड तक 3296 मतों से पीछे। केशव को 14135 और पल्लवी को 17431 मत मिले।

दक्षिणी- (प्रयागराज)

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी दसवें राउंड में 4400 मतों से पीछे। नंदी को 28411, रईस को 32840 मत मिले। 


पट्टी- (प्रतापगढ़)


कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह पहले राउंड से लगातार पीछे चल रहे हैं। सपा के राम सिंह ने छह हजार मतों से बढ़ाई बढ़त।


Thu, 10 Mar 2022 12:06 PM IST

चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों पर एक नजर

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 388 सीटों के शुरुआती रुझान में 249 सीट पर भाजपा और 103 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे हैं। बढ़त बनाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा योगी सरकार में मत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्या भी शामिल हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सपा गठबंधन की निकटतम उम्मीदवार से 2144 वोट से पीछे हो गये। मतगणना के रुझान के मुताबिक भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 12 एवं निषाद पार्टी 05 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 10 एवं सुभासपा एक 03 सीट पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 03 और बसपा के उम्मीदवार 04 सीट पर आगे चल रहे हैं।



Thu, 10 Mar 2022 12:02 PM IST

UP Election Result: लखनऊ कार्यालय में जश्न का माहौल

यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलती बढ़त के बाद लखनऊ स्थित पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल दिखने लगा है। कार्यकर्ता पूरी तरह से रंग में डूब गए। 


Thu, 10 Mar 2022 11:53 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशम्बी की वीआईपी सीटों के रूझान

सिराथू- डिप्टी सीएम केशव मौर्य 2144 वोट से पीछे, सपा की पल्लवी हर राउंड बढ़ा रहीं बढ़त

दक्षिणी- कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी आठवें राउंड में 1936 मतों से पीछे, सपा के रईस आगे निकले।

पट्टी- कैबिनेट मंत्री में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह (मोती सिंह) लगातार पीछे चल रहे हैं, सपा ने छह हजार की बढ़त ली

पश्चिमी- कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आगे, सपा दूसरे पर

कुंडा- जनसत्ता दल के राजा भैया आगे, सपा दूसरे पर

रामपुर खास- कांग्रेस की आराधना मिश्रा (मोना आगे), भाजपा दूसरे पर


Thu, 10 Mar 2022 11:51 AM IST

UP Chunav Result: सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और इलाहाबाद दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता नंदी पीछे 

सिराथू केशव ओरसाद मौर्य 455 वोट से पीछे। केशव को दो राउंड में 6189 वोट मिले, पल्लवी पटेल को मिले 6644 वोट। इलाहाबाद दक्षिणी से नंद गोपाल नंदी सपा के रईस चंद्र शुक्ला से 1936 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Thu, 10 Mar 2022 11:46 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: भाजपा के नीलकंठ तिवारी आगे

वाराणसी की काशी विश्वानाथ कॉरिडोर वाली शहर दक्षिणी सीट पर भाजपा आगे हो गई है। चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के डॉक्टर नीलकंठ तिवारी करीब 3 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। तीन राउंड में सपा के किशन दीक्षित आगे थे। वाराणसी की अन्य सात सीटों पर भाजपा और उसके गठबंधन दलों के उम्मीदवार लगातार आगे चल रहे हैं।


Thu, 10 Mar 2022 11:39 AM IST

Uttar Pradesh Elections Result: अबतक के रुझानों पर डाले एक नजर

अबतक के रुझानों में बीजेपी 268 सीटों पर आगे है। वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन 126 बसपा 4 और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। 

 


Thu, 10 Mar 2022 11:33 AM IST

UP Chunav : बलिया सदर से दया शंकर सिंह आगे

बलिया सदर में चार राउंड के बाद दया शंकर सिंह करीब पांच हजार वोटों से आगे। 

भाजपा दयाशंकर सिंह 15840 

सपा के नारद राय 9639


Thu, 10 Mar 2022 11:30 AM IST

सदर विधानसभा सीट के रुझान

गोला 

भाजपा के अरविंद गिरी-21674

सपा के विनय तिवारी-12206

9468 वोट से भाजपा आगे


निघासन सीट

भाजपा के शशांक वर्मा-30313

सपा के आरएस कुशवाहा-17459

 12854 वोट से भाजपा आगे


धौरहरा विस सीट

भाजपा के विनोद अवस्थी-18730

सपा के वरुण चौधरी-13953

4777 वोट से भाजपा आगे


पलिया विधानसभा सीट

सपा के प्रीतइंदर सिंह-34243

भाजपा के रोमी साहनी-30834

सपा  3409 वोट से आगे


मोहम्मदी सीट

भाजपा के लोकेन्द्र प्रताप सिंह-12093

सपा के दाऊद अहमद-12098

सपा 5 वोट से आगे


कस्ता-

भाजपा के सौरभ सिंह-12041

सपा के सुनील लाला-8075

3966 भाजपा वोट से आगे


श्रीनगर सीट

भाजपा की मंजू त्यागी-16178

सपा के राम सरन-11467

4711 वोट से भाजपा आगे


Thu, 10 Mar 2022 11:22 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: रुझानों के बीच सपा का ट्वीट

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।


Thu, 10 Mar 2022 11:18 AM IST

जेवर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे

अवतार भड़ाना रालोद प्रत्याशी 18612

धीरेंद्र सिंह भाजपा प्रत्याशी 253 73

नरेंद्र भाटी बसपा प्रत्याशी 11384

मनोज चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी 1431



Thu, 10 Mar 2022 11:11 AM IST

यूपी चुनाव: सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य पीछे

उत्तर प्रदेश के सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं 


Thu, 10 Mar 2022 11:02 AM IST

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव आगे

करहल सीट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल से 16308 मतों से आगे (5वां राउंड)

 


Thu, 10 Mar 2022 11:01 AM IST

UP Chunav Result LIVE: मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव पीछे

सिरसागंज विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव पीछे चल रहे हैं। उन्‍होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। 


Thu, 10 Mar 2022 10:57 AM IST

UP Election Result: गोरखपुर शहरी विधानसभा के रुझान

 


गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।


Thu, 10 Mar 2022 10:49 AM IST

Uttar Pradesh Chunav Result LIVE: जहूराबाद सीट के रुझान

गाजीपुर की जहूराबाद सीट पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर 1698 वोटों से आगे। बसपा का शादाब फातिमा से दिखा मुकाबला। 

ओमप्रकाश राजभर - 4210

शादाब फातिमा - 2512


Thu, 10 Mar 2022 10:47 AM IST

UP Chunav Result LIVE: चुनाव आयोग के रुझान

 


चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा-201, समाजवादी पार्टी-89 सीट, अपना दल-8 और अन्य-23 सीटों पर आगे है।


Thu, 10 Mar 2022 10:46 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: अब तक रुझानों पर डाले नजर

अब तक रुझानों में बीजेपी 262 सीटों पर आगे है और सपा 118 सीटों पर आगे है। बीएसपी 3 और कांग्रेस भी 3 सीटों पर आगे है। 


Thu, 10 Mar 2022 10:42 AM IST

सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे।


Thu, 10 Mar 2022 10:39 AM IST

UP Chunav: भाजपा 200 और सपा 89 सीट पर आगे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती ढाई घंटे के दौरान 320 सीटों के रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 200 और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी (सपा) ने 89 सीटों पर बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 320 सीटों के शुरुआती रुझान में 200 सीट पर भाजपा और 89 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे होने के अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 08 एवं निषाद पार्टी 04 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 06 एवं सुभासपा एक 02 पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 03 और बसपा 05 सीट पर आगे चल रही है। 


Thu, 10 Mar 2022 10:36 AM IST

UP Election Result: बिजनौर सीट के रुझान

जिला बिजनौर : कुल आठ विधानसभा क्षेत्र 


1- बिजनौर विधानभा

सुचि चौधरी, भाजपा प्रत्‍याशी बिजनौर  वोट 13440

नीरज चौधरी, गठबंधन से रालोद प्रत्‍याशी बिजनौर वोट 9704

रुचि वीर बसपा 6735


2-नहटौर 

ओमकुमार, भाजपा प्रत्याशी  16929

मुंशीराम पाल, गठबंधन से रालोद प्रत्‍याशी नहटौर 12898


3-चांदपुर 

स्‍वामी ओमवेश, गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी चांदपुर 11545

कमलेश सैनी, भाजपा प्रत्‍याशी चांदपुर 13757


4-बढ़ापुर 

कपिल गुर्जर, गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी बढ़ापुर 5355

सुशांत सिंह, भाजपा प्रत्‍याशी बढ़ापुर 1701


5-नजीबाबाद 

भारतेंद्र सिंह, भाजपा प्रत्‍याशी नजीबाबाद 4905

तसलीम अहमद, गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी नजीबाबाद 8580


6-धामपुर 

अशोक राणा, भाजपा प्रत्‍याशी धामपुर 2696

नईमूल हसन, गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी धामपुर 3035

मूलचंद बसपा 2151


7-नूरपुर 

सीपी सिंह, भाजपा प्रत्‍याशी नूरपुर 11010

राम अवतार सैनी, गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी नूरपुर 14039


8-नगीना 

मनोज पारस, गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी नगीना 2930

डा. यशवंत सिंह, भाजपा प्रत्‍याशी नगीना 2345


Thu, 10 Mar 2022 10:33 AM IST

Uttar Pradesh Election Result: करहल सीट पर अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बसपा और भाजपा उम्मीदवार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 


Thu, 10 Mar 2022 10:24 AM IST

UP Chunav: टूंडला सीट के रुझान

टूंडला- पहला राउंड- भाजपा 3401, सपा 2851, बसपा 1309

दूसरा राउंड- भाजपा 7922, सपा 4378, बसपा 2609 

तीसरा राउंड- भाजपा 12699, सपा 5875, बसपा 3692


Thu, 10 Mar 2022 10:21 AM IST

गाजीपुर की जंगीपुर सीट के रुझान

गाजीपुर की जंगीपुर मे सपा के वीरेंद्र यादव 1153 वोट से आगे  चल रहे हैं, उन्हें 3253 मत मिले।

भाजपा  प्रत्याशी को 2100 और बसपा को 1758 मत मिले


Thu, 10 Mar 2022 10:18 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: रुझानों पर डाले एक नजर

शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत की ओर बढ़ रही है। अब तक रुझानों में बीजेपी 232 सीटों पर आगे है और सपा 113 सीटों पर आगे है. बीएसपी 6 और कांग्रेस भी 5 सीटों पर आगे है। 


Thu, 10 Mar 2022 10:16 AM IST

करहल के रुझानों पर एक नजर

करहल में द्वितीय राउंड में सपा के अखिलेश यादव 9373  से आगे 


भाजपा     2638

सपा        12011

बसपा      281

 नोटा         66


Thu, 10 Mar 2022 10:15 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग के रुझानों पर एक नजर

 


चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-164, समाजवादी पार्टी-76 सीट, अपना दल-6 और अन्य-23 सीटों पर आगे है।


Thu, 10 Mar 2022 10:14 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: मथुरा सीट के रुझान

 गोवर्धन विधान सभा प्रथम चरण


बीजेपी - मेघ श्याम सिंह ,---3148


आरएलडी+ सपा-पीतम सिंह--2505


कांग्रेस- दीपक चौधरी, 41


बसपा- राजकुमार रावत- ,1134


643 वोटो से बीजेपी के  मेघश्याम वोटों चल रहे है आगे,


Thu, 10 Mar 2022 10:13 AM IST

UP Election Result 2022: मेरठ सीट के रुझान

मेरठ शहर: भाजपा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा 1284 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी रफीक अंसारी 

मेरठ कैंट :  भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल पहले चरण में आगे चल रहे 

मेरठ दक्षिण :  भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर 4499 वोटों से आगे चल रहे 

हस्तिनापुर : भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक 913 वोटों से आगे, गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा चल रहे हैं पीछे 

किठौर : सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर  6413 वोट के साथ आगे, भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी 2836 के साथ पीछे 

सिवाल खास : भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल 270 वोटो के साथ गठबंधन प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद से आगे चल रहे  

सरधना :भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम 8181 हजार वोटों के साथ सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान से आगे चल रहे


Thu, 10 Mar 2022 10:11 AM IST

करहल में प्रथम राउंड के रुझान  

करहल में प्रथम राउंड में सपा के अखिलेश यादव 6794  से आगे 


भाजपा     504 

सपा        7298 

बसपा      106

 नोटा         30


Thu, 10 Mar 2022 10:08 AM IST

कुशीनगर की दोनो वीआईपी सीट के रुझान

कुशीनगर की दोनो वीआईपी सीट

फाजिलनगर विधानसभा 3 राउंड में भाजपा 11986

सपा 6747

लीड भाजपा 5239

तमकुहीराज 3 राउंड

भाजपा 11652

सपा 9838

कांग्रेस 3153

लीड भाजपा 7754


Thu, 10 Mar 2022 10:02 AM IST

यूपी मतगणना: स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा उम्मीदवार से पीछे

कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा उम्मीदवार से 944 मतों से पीछे चल रहे हैं।


Thu, 10 Mar 2022 10:01 AM IST

वाराणसी दक्षिणी सीट के रुझानों पर डाले नजर

विश्वनाथ कॉरिडोर वाली वाराणसी दक्षिणी सीट पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री नीलकंठ तिवारी बड़े अंतर से पिछड़े। सपा के किशन दीक्षित को मिली बढ़त। 


पहला राउंड

भाजपा नीलकंठ 1670

सपा किशन 7124


Thu, 10 Mar 2022 9:59 AM IST

UP Election Result: रुझानों में बीजेपी 224 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश में बीजेपी 224 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 89 सीटों पर आगे है। बसपा सात सीटों और कांग्रेस ने छह सीटों पर बढ़त बना रखी है। 


Thu, 10 Mar 2022 9:55 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: रुझानों में कैराना और से सपा गठबंधन आग 

कैराना सीट पर सपा नेता नाहिद हसन 1955 से आगे

शामली की थानाभवन सीट पर पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा को मामूली बढ़त

बागपत की छपरौली सीट पर गठबंधन प्रत्याशी प्रो अजय कुमार 4609 मतों से आगे


Thu, 10 Mar 2022 9:51 AM IST

UP Poll Results: सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य को मिली टक्कर

उत्तर प्रदेश के सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है 


Thu, 10 Mar 2022 9:47 AM IST

UP Elections Result: रुझानों में बीजेपी को 200 के पार

यूपी चुनाव के रुझानों में बीजेपी को 200 के पार पहुंच गई है वहीं बहुमत, सपा ने 82 सीटों पर बढ़त बनाई है 


Thu, 10 Mar 2022 9:40 AM IST

UP Elections 2022 Results: कैराना सीट के रुझानों

शामली: कैराना सीट पर नाहिद हसन 1955 


सपा नाहिद हसन 5427

भाजपा मृंगाका सिंह 3472


Thu, 10 Mar 2022 9:38 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: केशव प्रसाद मौर्य आगे

यूपी के सिराथू विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी केशव प्रसाद मौर्य 339 वोटों से आगे चल रहे हैं।  सपा प्रत्‍याशी पल्‍लवी पटेल को 67 वोट मिले हैं।  


Thu, 10 Mar 2022 9:28 AM IST

संडीला विधानसभा रिजल्ट: भाजपा की अलका सिंह आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में भाजपा की अलका सिंह संडीला विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं

Thu, 10 Mar 2022 9:25 AM IST

UP Elections result: अलीगढ़ के रुझान

प्रथम राउंड

बरौली 

भाजपा आगे, दूसरे नंबर पर बसपा

खैर 

भाजपा आगे, दूसरे स्थान पर बसपा

कोल

भाजपा आगे, दूसरे स्थान पर सपा


Thu, 10 Mar 2022 9:20 AM IST

यूपी चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग के रुझानों पर डाले नजर

चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-4, राष्ट्रीय लोक दल-1 और समाजवादी पार्टी-3 सीट पर आगे चल रही है।


Thu, 10 Mar 2022 9:17 AM IST

यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम: सपा की हाफ सेंचुरी

रुझानों में बीजेपी 126 सीटों पर आगे चल रही हैं।  वहीं सपा 53 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है 


Thu, 10 Mar 2022 9:14 AM IST

यूपी विधानसभा रिजल्ट: बीजेपी का शतक

उत्तर प्रदेश में बीजेपी 115 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 49 सीटों पर आगे है। बसपा और कांग्रेस ने चार सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी आगे है। 


Thu, 10 Mar 2022 9:00 AM IST

भाजपा की अलका सिंह संडीला विधानसभा क्षेत्र में आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में, भाजपा की अलका सिंह संडीला विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं


Thu, 10 Mar 2022 8:58 AM IST

BJP 86, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

BJP 86, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे


Thu, 10 Mar 2022 8:44 AM IST

UP Elections Results: रुझानों पर डाले एक नजर

BJP 48, सपा 33, बसपा और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे


Thu, 10 Mar 2022 8:43 AM IST

UP ELECTION RESULT 2022: फाजिलनगर सीट पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य आगे

फाजिलनगर सीट पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य आगे हो गए हैं।


Thu, 10 Mar 2022 8:42 AM IST

Uttar Pradesh Elections Results: सिराथू से केशव प्रसाद मौर्या आगे

सिराथू से शुरुआती रुझानों में केशव प्रसाद मौर्या आगे चल रहे हैं।


Thu, 10 Mar 2022 8:39 AM IST

UP Elections Results: शुरूआती रूझान

BJP 37, सपा 26, बसपा 4 और कांग्रेस 4 और 2 सीटों पर अन्य आगे


Thu, 10 Mar 2022 8:36 AM IST

UP Elections Results 2022: रुझान पर डाले नजर

BJP 35, सपा 20, बसपा 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे


Thu, 10 Mar 2022 8:36 AM IST

UP Elections Result 2022: बीजेपी 27 तो सपा 18 सीटों पर चल रही आगे, वाराणसी में बवाल

सामने आए रुझा बीजेपी 27 तो सपा 18 सीटों पर आगे चल रही रही हैं, वहीं बसपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है 


Thu, 10 Mar 2022 8:35 AM IST

UP Elections Results: मतगणना शुरू होते ही वाराणसी में हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश की हॉट सीट कहे जाने वाली वाराणसी में मतगणना शुरू होते ही बवाल हुआ।  बताया जा रहा है कि सपा और सुभासपा के कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम तक जाने से रोके जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं।  


Thu, 10 Mar 2022 8:16 AM IST

बीजेपी 15 तो सपा 8 सीटों पर चल रही आगे, बसपा का भी खुला खाता

शुरूआती रुझानों में प्रदेश में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है, इसके अनुसार, बीजेपी 15 तो सपा 8 सीटों पर चल रही आगे, बसपा का भी खुला खाता  


Thu, 10 Mar 2022 8:12 AM IST

यूपी में बीजेपी छह सीट से आगे, सपा का खुला खाता

रुझानों में बीजेपी छह सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सपा ने भी यहां खाता  खोला है 


Thu, 10 Mar 2022 8:08 AM IST

UP Elections Results: बीजेपी तीन सीट से आगे

उत्तर प्रदेश से रुझान आने शुरू हो गए हैं, प्रदेश में बीजेपी तीन सीट से आगे चल रही है 


Thu, 10 Mar 2022 8:03 AM IST

Uttar Pradesh Elections Results: पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर वोटो की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। 


Thu, 10 Mar 2022 7:57 AM IST

UP Elections 2022 Results: 300 के पार सीटें ला रहे है हम बोले मोहसिन रज़ा

उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा, 'उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व है जिसका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे है


Thu, 10 Mar 2022 7:51 AM IST

UP Elections results: यूपी में आज रहेगा ड्राई डे

यूपी विधानसभा चुनाव की काउंटिंग की वजह से गुरुवार को पूरे प्रदेश में शराब, बीयर व भांग की लाइसेंसी दुकानें बंद रहेंगी। यह दुकानें गुरुवार की सुबह से ही बंद रहेंगी और अब यह शुक्रवार की सुबह ही खुलेंगी। मतगणना पूरी होने तक किसी भी प्रकार के विजय जुलूस, रैली इत्यादि पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा। 

 


Thu, 10 Mar 2022 7:38 AM IST

UP Elections Results 2022: यूपी के नतीजे लिखेंगे 2024 की पटकथा!

विशेषज्ञों की मानें तो इस बार के नतीजो के साथ ही 2024 में होने वाले महासंग्राम की पटकथा लिखे जाने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। सत्ताधारी पार्टी के सबसे बड़े सूबे के चुनावी नतीजों को केंद्र में रखकर ही केंद्रीय सत्ता के चुनाव को लेकर रणनीति निर्धारित करेगा। सिर्फ भगवा दल ही नहीं यूपी के चुनावी संदेश से विपक्ष का राजनीति की दिशा भी तय होगी।

 


Thu, 10 Mar 2022 7:30 AM IST

UP ELECTION 2022 RESULT LIVE: भाजपा की नीतियों और विकास से सभी प्रसन्न बोले राजेश्वर सिंह

सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने कहा, 'भाजपा की नीतियों और विकास से सभी प्रसन्न हैं। यहां पर हर कार्यकर्ता ने राजेश्वर सिंह बनकर चुनाव लड़ा है। हमें जनता का बहुत प्यार मिला है


Thu, 10 Mar 2022 7:27 AM IST

Gorakhpur Assembly Results 2022: गोरखपुर विधानसभा सीट पर सबकी नजर 

Gorakhpur Assembly Results 2022: यूपी की हॉट सीट गोरखपुर सीट पर सीएम योगी सहित कुल 12 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां सपा ने बीजेपी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष रहे उपेन्‍द्र दत्‍त शुक्‍ल (स्‍वर्गीय) की पत्‍नी सुभावती शुक्‍ला को सीएम के खिलाफ उतारा था। जबकि बसपा से ख्‍वाजा शमसुद्दीन और कांग्रेस से चेतना पांडेय मैदान में थीं। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से चंद्रशेखर रावण भी यही से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 


Thu, 10 Mar 2022 7:22 AM IST

Uttar Pradesh Elections Results: उत्तर विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे

उत्तर विधानसभा 2017 के दौरान बीजेपी गठबंधन को कुल 325 सीटें मिली थी। इसमें से अकेले बीजेपी ने 384 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें 312 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी गठबंधन की अन्य दो पार्टियों में अपना दल (सोनेलाल) ने 11 सीटों में नौ सीटें और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी ने आठ में से चार सीटें जीती थीं। वहीं, विपक्षी दल के रूप में सपा और कांग्रेस को मात्र 54 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को चुनाव में 114 सीटों में केवल सात सीटों पर जीत मिली थी, वहीं समाजवादी पार्टी को 311 सीटों में से केवल 47 सीटों पर जीत मिली। 

 


Thu, 10 Mar 2022 7:11 AM IST

UP Elections Results: पांच बूथों की वीवीपैट पर्चियों का होगा मिलान

पोस्टल बैलेट के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज वोटों की भी गिनती शुरू होगी। बता दें कि बीते विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार पोस्टल बैलेट काफी ज्यादा तादाद में वोटिंग हुई है। ऐसे में उनकी गिनती में ज्यादा समय लगने की आशंका है।  रूझान सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच ही आने की उम्मीद है। इसी तरह केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा हर विधानसभा सीट के अंतिम परिणाम को घोषित करने में भी समय लगेगा। 


Thu, 10 Mar 2022 7:01 AM IST

UP Elections Results: बहुमत के साथ सरकार बनाएगी सरकार: ब्रजेश पाठक

मतगणना से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यूपी के लोगों ने समाजवादी पार्टी को खारिज कर दिया है


Thu, 10 Mar 2022 6:58 AM IST

UP Elections 2022 Results: पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की कुल 403 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में मिले वोटों की गिनती आठ बजे शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट और गुरुवार की सुबह तक जिला मुख्यालयों पर पहुंचने वाले सैनिकों द्वारा भेजे गए सर्विस मतपत्रों की गिनती की जाएगी। 

 


Thu, 10 Mar 2022 6:44 AM IST

UP Elections Results 2022: चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत

UP Elections Results 2022: चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 294 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा गठबंधन के खाते में 105 सीटें जा सकती हैं।  वहीं, बसपा को 2, कांग्रेस को 1 सीट से ही सब्र करना पड़ सकता है। इसके अलावा 1 सीट अन्य के खाते में जाती नजर आ रही है।  


Thu, 10 Mar 2022 6:39 AM IST

UP Elections Results 2022: मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन

 निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतगणना स्थल पर सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र में पांच मशीन की वीवीपैट पर्ची की गिनती भी की जाएगी। मतगणना केंद्रों पर वीडियो कैमरा और स्टैटिक कैमरा भी लगाए जाएंगे। साथ ही हर केंद्र पर मीडिया सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सहायक पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि मतगणना का कार्य निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके। 


Thu, 10 Mar 2022 6:35 AM IST

UP Elections Results 2022: सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटो की गिनती

UP Elections Results 2022: कमिश्नर डीके ठाकुर ने ने कहा कि ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। स्ट्रॉन्ग रूम चुनाव पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों की उपस्थिति में सुबह 7 बजे के आस-पास खोला जाएगा। 10 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। 


Thu, 10 Mar 2022 6:30 AM IST

UP Elections Results: एग्जिट पोल पर सपा और बसपा

UP Elections Results:  सपा (SP) और बसपा (BSP) ने एग्जिट पोल को पूरी तरह से खारिज करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया। बता दें कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अगर चुनाव के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह सामान्य निर्वाचन के बाद लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। 


Thu, 10 Mar 2022 6:28 AM IST

UP Elections Results 2022: एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत

UP Elections Results 2022: सोमवार यानी 7 मार्च को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद अलग-अलग समाचार चैनलों द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है। हालांकि उनमें सपा की सीटों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा बसपा के कम अंक तक सिमट जाने और कांग्रेस को 10 से कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।


Thu, 10 Mar 2022 6:23 AM IST

UP Elections Results: 2024 का सेमिफिनल है यूपी चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से ज्यादा अहम माना जा रहा है। इसके मद्देनजर पीएम मोदी (Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह ताबड़तोड़ रैलियां कीं। वहीं,  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 131 चुनावी रैलियां और रोड शो किए। 


Thu, 10 Mar 2022 6:19 AM IST

UP Elections Results: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

UP Elections Results: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार राष्ट्रीय लोक दल तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है।

Post a Comment

0 Comments