थानाध्यक्ष को मिली विदाई

 पंकज सिंह की रिपोर्ट

संग्रामपुर (मुंगेर): ) संग्रामपुर प्रखंड में
रविवार की रात संग्रामपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के स्थानांतरण को लेकर के संग्रामपुर थाना  क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर  भावभीनी विदाई दी गई. विदित हो कि अपने 27 से 28 महीने के कार्यकाल में  थानाध्यक्ष उन्होंने अपनी कार्यशैली से हर तबके के लोगों का दिल जीत लिया था. योगदान के साथ ही उन्हें गंभीर कोरोना काल, जैसे महामारी एवं चुनाव के साथ साथ बालू एवं शराब माफियाओं से जूझना पड़ा. इन सभी मोर्चे पर वे कामयाब रहे. एवं अपराधियों के छक्के छुड़ाते रहे।विदाई समारोह की अध्यक्षता सुल्तानगंज के पूर्व विधायक गनेश पासवान ने की जबकि मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तारापुर पंकज कुमार उपस्थित थे. विदाई समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वजीत कुमार को बेहतर पुलिसिंग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि थाना पहुंचने गरीब एवं लाचार व्यक्तियों को सम्मान के साथ न्याय दिलाने में वे सदैव तत्पर रहे.  अपराध नियंत्रण से लेकर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खेलकूद के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने में भी सदैव आगे रहे. सभी वक्ताओं ने उनके जाने पर अफसोस जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि वाकई सर्वजीत कुमार एक सफल थानाध्यक्ष रहे हैं. वे जहाँ भी जाएंगे अपने अनुभवों से सफलता का परचम लहराते रहेंगे.उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले नए थानाध्यक्ष इनसे किसी रूप में कम नहीं है. वे भी एक कर्तव्यनिष्ठ थानाध्यक्ष के रूप में जाने जाते हैं. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार की कमी यहां की जनता को नहीं खेलेगी. फिर भी अगर कहीं कोई कमी नजर आएगी तो वह स्वयं उसकी भरपाई करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे. विदाई समारोह में शामिल लोगों द्वारा थानाध्यक्ष श्री कुमार को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र आदि देकर भावभीनी विदाई दी. जनता के इस प्रेम को देख थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि संग्रामपुर से वे एक थानाध्यक्ष के रूप में विदा ले रहे हैं. लेकिन यहां की जनता के प्रेम से इस कदर बंध गए हैं की इस दूर होना कभी संभव नहीं हो पाएगा. वे सदैव एक सहयोगी के रुप में उनके साथ बने रहेंगे. कभी भी लोगों को उनकी जरूरत होगी तो वे समय निकाल कर उनके सुख दुख में शामिल होने का प्रयास करेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार, अंचल अधिकारी स्नेहा सत्यम, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी पूनम झा, ठाकुर अनुरंजन सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के मनोज शाह,पूर्व प्रमुख भुनेश्वर मांझी, उप प्रमुख सचिन कुमार, पत्रकार सुनील चतुर्वेदी, आनंद प्रकाश चौहान,मुखिया संघ जिला अध्यक्ष सारिका सिंह, मुखिया वीर कुंवर, पोरस यादव, ललन सिंह, रविंद्र पासवान, जितनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पवन पासवान सुनील सिंह धर्मेंद्र सिंह, विनय सिंह, अरुण यादव आदि ने भी अपने अनुभवों को साझा किया. वही इस मौके पर सैकड़ों से अधिक थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post