बांका: प्रखंड मुख्यालय स्थित गादी रमानी टोला में एक युवक को घर में बंद कर जमकर धुनाई करने की मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार बीतेरात हेठटोला निवासी परमानंद उर्फ भालू गादी टोला निवासी के घर पहुंच कर बेटी की फोटो वायरल कर देने धमकी देकर गालीगलौज करते हुए बीच सड़क पर दुष्कर्म कर लेने की धमकी देकर घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट कर दिया।जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों ने मनचले परमानंद रमानी की जमकर धुनाई कर मोबाइल फोन छीन लिया।धुनाई करने की जानकारी युवक के स्वजनों को मिलते ही श्रीनाथ रमानी, उपेन्द्र रमानी, परमानंद रमानी,बिरेन्द्र रमानी,जितेंद्र रमानी रमानी बिरेन्द्र रमानी देवेन्द्र रमानी रहित सहित एक दर्जन से अधिक महिला पुरूष ने युवती के घर पहुंचकर जमकर मारपीट कर दिया। ज्ञात हो की युवक व युवती के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मारपीट करने को लेकर सुभाष रमानी ने आरोपी के खिलाफ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का मालूम होता है। पूरी जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।