गोड़ियारी नदी को सुविधा देने में इस बर्ष कितना सफल होगा प्रशासन 

 बांका:विश्व प्रसिद्व श्रावणी मेला के बांका जिले में पड़ने वाले रास्ते मे प्रखंड के गोड़ियारी नदी का काफी महत्वपूर्ण स्थान है।यहां गंगाजल लेकर आने वाले कांवरिया इस नदी में प्रवेश करने के साथ अपनी थकान भूल जाते है। इसी कारण यहां आने वाले कांवरिया कुछ देर के लिए इस नदी के जल में अठखेलियां जरूर करते हैं ।और अपनी थकान मिटाने के बाद ही यहां से आगे की ओर बढ़ते हैं। इस नदी में सैकड़ों फोटोग्राफर सावन भर फोटोग्राफी का काम करते हैं जो कांवरिया बंधुओं के लिए उसकी यादगार फोटोग्राफी कर उन्हें सावन की याद दिलाता रहता है। इस नदी में कांवरिया की थकान मिट जाती है। वहां प्रशासन द्वारा आश्वासन के बावजूद आज तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं की गई है। खासकर इस नदी से कांवरिया पथ पर जाने वाला रास्ता आज ही काफी उबड़ खाबड़ है। यहां बराबर सीढ़ी बनाने की बात होती है लेकिन नहीं पाता है। कांवरिया पथ का गोड़ियारी नदी एक ऐसा स्थान है, जहां सबसे ज्यादा कांवरिया की भीड़ जमा होती है। इस कारण यहां हर वर्ष फोटोग्राफर ,दुकानदार और कांवरिया के बीच झड़प होने की खबरें भी आती है। इसका मुख्य कारण कांवरिया का फोटोग्राफी में दिलचस्पी होना है। वहीं दूसरी ओर इस नदी में स्नान करने वाली महिलाएं भी इस विवाद का कारण बनती है। इसलिए स्थानीय लोग जिसमें बलराम यादव, गिरधारी यादव, छोटी यादव, गोविंद यादव, मनोज यादव इत्यादि का मानना है कि अगर इस नदी में महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए  दर्जन भर चेंजिंग रूम बना दिए जाएं तो विवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।  वहीं दूसरी ओर इस नदी में लाइटिंग की व्यवस्था कम हो गई है। जबकि हजारों कांवरिया दिन रात यहां जमे रहते हैं ।इसलिए यहां लाइटिंग की व्यवस्था जरूरी है ।जबकि नदी से ऊपर निकलने वाले कांवरिया पथ पर सीडी बनाना अति आवश्यक हो जाता है। पिछले श्रावणी मेले में तत्कालीन जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा आश्वासन देने के बावजूद गोरियारी नदी को सजाने का काम पूरा नहीं हो सका। इसलिए लोगों की उम्मीद है कि नए जिलाधिकारी गोड़ियारी नदी को सजाने संवारने  में अपनी दिलचस्पी दिखाएंगे। जिससे कांवरिया को सुविधा मिलने के साथ-साथ  यहां होने वाला विवाद समाप्त हो जाएगा। जिससे पुलिस की परेशानी कम हो सके। अब देखना है इस बर्ष शुरू होने वाले श्रावणी मेला में कांवरिया को कितनी सुविधा मिल पाती है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post