बांका: थाना के गौरीपुर गांव में एक पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है।जहां गौरीपुर निवासी गुरुदयाल सिंह, आनंदी सिंह,मनोज सिंह और मुन्ना सिंह सभी मिलकर मुकेश सिंह के घर गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार लेकर घर का दरवाजा तोड़ कर घुस गया और कहने लगा कि तुम्हारे कारण हम जेल गये थे जिसमें मुझे 25000 खर्च हो गया वो खर्च हमें दे दो नहीं तो जान मार कर फेंक देंगे। इसी बात को लेकर कहासुनी होते होते मुकेश सिह को घर से खींच कर बाहर ले आया और मारपीट शुरू कर दिया
गुरुदयाल सिंह व आंनदी सिंह ने मिलकर ईंट चाकू औऱ लाठी चलाकर मुकेश सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मारपीट में उसका सर फट गया। जब तक उसे बचाने स्थानीय लोग आते तबतक मारपीट कर सभी भाग गया था। बाद में स्वजनों द्वारा मुकेश सिंह को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा ने उपचार करते हुए थाना को सूचित कर मारपीट की जानकारी दिया। इस बीच जख्मी मुकेश सिंह के चाचा संजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इन्ही लोगो ने मुकेश सिंह के साथ गंभीर मारपीट किया था। जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दिया गया था। लेकिन पुलिस ने जमीनी विवाद बता कर मामले को रफा दफा कर 107 का मामला दर्ज कर दिया।अगर उस वक्त सही जांच होती तो यह मामला नही होता। इधर थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।