मैजिक और पीकअप की टक्कर में एक बालक गंभीर रूप से जख्मी , भागलपुर रेफर 

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभुगंज ( बांका ) : शंभूगंज- ईंगलिशमोड़ मुख्य सड़क पर झखरा नहर मोड़ के समीप मैजिक वाहन एवं पीकअप में टक्कर हुई।इस घटना में मैजिक वाहन पर सवार एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया , जबकि आधे दर्जन लोगों को हल्की चोट लगी है। जख्मी बालक फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गोड़ा निवासी प्रकाश यादव का आठ वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है। पीड़ित स्वजनों ने बताया कि बालक अंशु कुमार का डोरा पर्व पर सूर्य मुंडन संस्कार कार्यक्रम सुलतानगंज गंगा घाट के उत्तरवाहिनी तट पर होना था। इसके लिए शनिवार की शाम सभी लोग मैजिक वाहन पर सवार होकर सुलतानगंज जा रहे थे। जहां उक्त स्थान के समीप ईंगलिशमोड़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बेकाबू पीकअप वाहन ने मैजिक में ठोकर मार दी।जिससे मैजिक के खिड़की के निकट बैठे अंकुश के सिर पर जोर से ठोकर लगी। मैजिक वाहन चालक ने भी संतुलन खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक नाश्ते की दूकान के दीवार से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बालक को सीएचसी में भर्ती कराया ।जख्मी की हालत नाजुक देख चिकित्सक डा संदीप कुमार ने तुरंत भागलपुर रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस गश्ति दल पहुंचे और पीकअप वाहन का पीछा भी किया ।तब - तक चालक गाड़ी लेकर असरगंज की तरफ भाग गया । पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैजिक को जब्त कर थाना लाया। एक सप्ताह के अंदर आधे दर्जन से भी अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है । शनिवार को पुराने ब्लाक गेट के समीप हरपुर के पालटेकनिक के छात्र जख्मी हुआ। तीन दिन पूर्व खेसर तीनमुहानी के समीप दो आटो की टक्कर में चार लोग जख्मी हुए ।इसके पहले चकबंदी के समीप आटो दुर्घटना में मेडिकल की छात्रा जख्मी हुई । अक्सर सड़क दुर्घटनाए नवालिग चालकों के कारण हो रही है। पुलिस प्रशासन को लगाम लगाने की जरूरत है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post