दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज (बांका):प्रखंड क्षेत्र के गुलनी कुशाहा खेल मैदान पर सविता कपिल मंदिर गुलनी कुशाहा के सौजन्य से रविवार को कवि सम्मेलन सह मणि सिंह महोत्सव -2022 का डॉ आर प्रवेश के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ लखन लाल आरोही ने किया।जिसमें कविता सीखों कार्यशाला में छात्र - छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अंग वस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।वहीं दश बजे के बाद कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई जिसमें दीप प्रज्वलन, स्वागत गान, कवियों का सम्मान सहित लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। स्वागत भू विधा भूषण सिंह ने किया। जबकि मुख्य अतिथि डॉ रमेश आत्मविश्वास ने व्याकरण पर चर्चा किया।लोकार्पण कार्यक्रम में मणि सिंह की जीवनी एवं गुलनी कुशाहा पत्रिका मई अंक 2022 का लोकार्पण किया गया। सभी साहित्यकारों को अंग विभूति कपिला सिंह मुनि सम्मान से अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीवन की सच्चाई पर आधारित, प्रकृति प्रेम, देश भक्ति सहित विभिन्न विषयों पर कवियों ने कविताओं की सरिता बहा दी।कवियों में सर्व श्री निशाकर, लक्ष्मण मंडल, सचिदानंद किरण, कृपाला जी, डॉ नवीन निकुंज, सरयू सौम्य, अनिल विकल,, प्रवीण कुमार प्रणव, रवि शंकर साह, सरस्वती कुमारी, निशा कुमारी, रीता कुमारी, नीरज कुमार, राज नंदनी, पंकज कुमार, मधु मिलन नायक, शिक्षक गोपाल प्रसाद सिंह सहित अन्य ने भाग लिया। सेवा निवृत्त शिक्षक गोविंद सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा और उन्हें डॉ आर प्रवेश ने सम्मानित किया. मंच संचालन नवीन निकुंज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिलीप सिंह ने किया।
