दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के भूमिहारा गांव के काली मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया।इसके पहले रविवार को भव्य रूप से कलशशोभा यात्रा निकाली गई ।जिसमें क्षेत्र के कूल 108 महिला एवं कन्याओं ने भाग लिया। सुबह से ही कलश यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालूओं की जुटान काली मंदिर परिसर में होना शुरू हो गया।सभी श्रद्धालू हाथों में कलश लेकर भूमिहारानाथ महादेव मंदिर पहुंचे ।जहां पंडित रविन्द्र झा , आचार्य प्रदीप पांडे के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर परिसर के चंद्रकूप से कलश में जल भरने का काम किया ।धर्म की जय हो ,अधर्म का नाश हो , प्राणियों में सदभावना हो इत्यादि का नारे लगाते हुए कलश यात्रा कथास्थल की ओर बढ़ा। कलश यात्रा भूमिहारा , परमानंदपुर चौधरी टोला होते हुए कथा स्थल पहुंचा। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी और बैंड बाजे की धून पर थिरकते युवाओं की टोली आकर्षण का केंद्र रहा।कालीमंदिर परिसर में पंडितों द्वारा विधिवत रूप से कलश स्थापित करने का काम किया। राधे - राधे की बजते धून से माहौल भक्तिमय बना रहा। कथा के प्रथम दिन वृन्दावन से आए कथावाचक राजगुरू ने श्रीमदभागवत के महत्त्व को बताया । आचार्य प्रदीप पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 14 मई तक भागवतकथा चलेगा।आयोजन की सफलता में सभी ग्रामीण सक्रिय हैं।
