रजौन, बांका : रजौन थाना मार्ग एवं ऐतिहासिक शुजा शिकार तालाब के तट पर अवस्थित राजवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में राजवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में 5 मई से आयोजित श्री श्री 1008 शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को यज्ञस्थल पर सुबह एवं संध्या दोनों पाली में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के कुशल नेतृत्व व पावन दिशा-निर्देश में उनके शिष्य सह मंदार गुरुधाम के वैदिक आचार्य पंडित अनिरुद्ध मिश्र,पंडित ब्रजेश मिश्रा,पंडित हरि नारायण रामानुज दास, प्रियांशु तिवारी,गौतम पांडेय, अनीश पांडेय सहित 17 अन्य विद्वान पंडितों द्वारा सम्पन्न कराए जा रहे महारुद्र यज्ञ के मंत्रोच्चारण से रजौन बाजार सहित आसपास का वातावरण काफी गुंजायमान हो गया है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के साथ-साथ यज्ञस्थल पर स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के प्रतिमा के पूजन एवं कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। वहीं इस मौके पर लगे मेले में भी श्रद्धालु झूले, ब्रेक डांस आदि का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मालूम हो इस महारुद्र यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में आयोजन समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह व उनकी धर्मपत्नी सारिका देवी को बनाया गया है। वहीं नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन का यजमान यज्ञ आयोजन समिति के सचिव प्रदीप कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम कुमारी को बनाया गया है। बता दें कि यहाँ यज्ञ हवन के साथ-साथ दिनभर विद्वान पंडित, साधु-संतों के द्वारा कथा प्रवचन एवं भजन-कीर्तन के साथ-साथ रासलीला के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो रहे हैं। वहीं भागलपुर कमिश्नरी स्तर के ख्याति प्राप्त मशहूर तबला वादक धोरैया प्रखंड सह धनकुंड थाना अंतर्गत रणयोधा ग्राम निवासी वेदानंद सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सहित टीम के अन्य सदस्यों के वाद्य यंत्रों के मधुर ध्वनि के बीच हो रहे भजन-कीर्तन तथा कथा प्रवचन से श्रद्धालु काफी गदगद हो कर भाव विभोर दिख रहे थे। रविवार को संध्याकालीन सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधान पार्षद विजय कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक मनीष कुमार यज्ञस्थल पर पहुंचे और दोनों ने बारी-बारी से मंचासीन स्वामी आगमानंद जी का माल्यार्पण करने के साथ-साथ उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। सोमवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर बाद 3 बजे से 5 तक यज्ञ हवन का कार्यक्रम हो रहा है तो वहीं दोपहर 12 बजे से 2:30 तक मंचीय कार्यक्रम के तहत अयोध्या से आए झांकी सरकार रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रामलीला, 2:30 बजे से 3 बजे तक महंत राधे मिस्त्री का कथा प्रवचन तथा संध्याकालीन सत्र में 5 बजे से बारी बारी से कथावाचक कौशल किशोर शास्त्री द्वारा रामकथा,स्वामी मानवानंद एवं पंडित प्रेम शंकर भारती द्वारा भजन कीर्तन,हनुमान चालीसा का पाठ, झांकी सरकार अयोध्या के रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन हुआ। बता दें कि इस नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह के दरवाजे पर आसपास सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालु भंडारा महाप्रसादी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं इस नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह,उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, देवनंदन श्रीवास्तव,वीरेंद्र यादव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, उपसचिव नरेश पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र साह, उपकोषाध्यक्ष सह उद्घोषक ओंकार भारती, सत्यनारायण सिंह,सिकंदर यादव,डीएन सिंह कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह,सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रोफेसर जय कुमार राणा, डॉ. प्रताप नारायण सिंह,प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह,प्रोफेसर डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह,नवल किशोर मंडल, विजय सिंह (परसा), प्रमोद कुमार सिंह, संजीव उर्फ मंगल सिंह,विजय प्रसाद साह, प्रमोद कुमार सिंह,आकाशवाणी कलाकार प्रकाश सेन प्रीतम, दिलीप मंडल,अनिल मंडल, ओंकार भारती,अनिल यादव, मनीष चौबे,गौरव कुमार, सौरव कुमार,अर्पित कुमार, ऋषि राज सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य एवं समस्त रजौन प्रखंडवासी तन-मन से लगे हुए हैं।
रिपोर्ट:केआर राव