अवैध निकासी कर एटीएम से उड़ाए एक लाख रुपये

 अवैध निकासी कर एटीएम से उड़ाए एक लाख रुपये


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि-  साइबर अपराधियों द्वारा  बुधवार को सुईया थाना क्षेत्र के गोड्डा निवासी (हाल निवासी कटोरिया बाजार) अरविंद प्रसाद सिंह के खाते से 20 हजार रुपए की पांच वार अवैध निकासी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने कटोरिया थाना एवं अपने एसबीआई खाता के कटोरिया बाजार स्थित शाखा में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि बुधवार को बैंक के योनो एप से जांच करने पर उन्हें इस अवैध निकासी की जानकारी हुई। बताया गया कि 10 मई मंगलवार को 20 हजार रुपये इससे पूर्व भी उनके खाते से गत 8 फरवरी को 20 हजार रुपए, 12 फरवरी को 20 हजार रूपए,  22 मार्च को 20 हजार रूपए एवं 24 मार्च को 20 हजार रुपए की अवैध निकासी हो चुकी है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में शाखा प्रबंधक से मौखिक रूप से शिकायत की थी। जिसपर प्रबन्धक द्वारा उनके खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बंद किए जाने की बात बताई गई थी। लेकिन बुधवार को इसके बावजूद उनके खाते से अवैध निकासी हो गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज तक किसी से भी अपने एटीएम कार्ड नंबर या पिन नहीं बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।। हजार रुपया

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post