सीएसपी केंद्र के नाम पर एक लाख चालीस हजार की ठगी,मामला दर्ज

 बांका: सी एस पी केंद्र देने के नाम पर प्रखंड मुख्यालय के एक युवक से एक लाख चालीस हजार ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवक वार्ड सात के निवासी कपिल सिंहा के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।पीड़ित युवक का आरोप है कि वह बाजार में एक जूते चप्पल की दुकान चलाता है। बर्ष 2021 में उसके मोबाइल पर मोबाइल नम्बर 7575009559 से फोन आया और  अपना नाम निखिल कुमार बताकर सीएसपी दिलाने का पूरा भरोसा दिलाकर मुझसे विभिन्न तिथियों में अलग अलग खातों पर कुल एक लाख चालीस हजार वसूल लिया।लगातार सीएसपी देने का भरोसा दिलाता रहा लेकिन कुछ दिनों से उसका मोबाइल बंद मिलने लगा।जिसके बाद उसके फर्जी होने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है औऱ आरोपी का पता लगाया जा रहा है। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post