बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय में चांदन नदी स्थित श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते भी अब भूमाफिया की भेंट चढ़ गया है।जिसपर फर्जी व्यक्ति से निबंधित कराकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।लेकिन आम लोगो के आवेदन पर सरपंच राकेश कुमार वर्णवाल ने संज्ञान लेते हुए निर्माणकर्ता भूमि खरीद करने वाले को नोटिश देकर श्मशान तक जाने वाले रास्ते पर निर्माण रोकने का आदेश दिया है। लेकिन जमीन क्रेता द्वारा जबरन निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। ज्ञात हो की चांदन प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के कई दर्जन गांव के लिए एक मात्र श्मशान घाट चांदन नदी है। जहां सभी जगहों से लाश जलाने लोगों को आना पड़ता है। नदी के किनारे की पूरी जमीन बिहार सरकार की खतियान के अनुसार बताया जाता है। लेकिन स्थानीय भूमाफिया द्वारा पूरी जमीन का फर्जी बंदोबस्ती करा लिया गया है। और धड़ल्ले से उसकी बिक्री की जा रही है। जहां निर्माण कार्य भी जारी है। हाल के दिनों में नदी घाट तक जाने वाले रास्ते को भी देवघर निवासी रूबी देवी के नाम से खरीद कर लिया गया है। जिसके पति संतोष यादव द्वारा उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आम लोगों के विरोध के बाद इसे सरपंच द्वारा रोक दिया गया है। लेकिन यह कब तक रुकेगा कहना मुश्किल है। क्योंकि अंचल कार्यालय भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इस संबंध में पूर्व में भी अंचल कार्यालय को कई आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हो सका। वर्तमान राजस्व पदाधिकारी आरती भूषण ने बताया कि मामला अंचल कार्यालय आने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर कागजो की जांच की जाएगी। अगर सरकारी जमीन होगी तो निश्चित रूप से उसे खाली करा दिया जाएगा।
सरपंच ने श्मसान जाने वाले रास्ते पर निर्माण कार्य रोका,फर्जी बंदोबस्ती का मामला
byआमोद कुमार दुबे
-
0