भोपाल: गुरूवार 26 मई को नाइन मसाला कैंपस में डॉक्टर मांडवी साहू ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि मैं भोपाल में अस्पताल बनाने के लिए जमीन खरीदी थी । मेरे फर्जी हस्ताक्षर के द्वारा रामदास साहू उर्फ़ राहुल ,अनुज साहू,अंतेश आदि ने फर्जी रजिस्ट्री करा कर मेरी जमीन पर कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। मैंने अपने पूरे जीवन की जमा पूंजी से इस जमीन को खरीदा था।आरडी साहू एक बिल्डर है जो कि मेरे साथ जालसाजी और धोखाधड़ी कर मेरे जमीन को जबरदस्ती हड़पने की कोशिश कर रहा है।साथी ही बिल्डर आरडी साहू मेरे अलावा लगभग 500 लोगों के साथ भी जालसाज़ी और धोखाधड़ी को अंजाम दे चुका है। मुझे जानमाल की क्षति पहुंचाने की लगातार धमकी दी जा रही है।मेरी कभी भी हत्या करा देने की भी बात कही है। साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम जैसे मामलों में फंसाने का लगातार षड्यंत्र रचा जा रहा है।हत्या या षड्यंत्र के तहत फंसा कर जेल भिजवाने की षड्यंत्र रची जा रही है।मैं एक डॉक्टर और महिला हूं। अपने मार्मिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात कही है।आप सभी पत्रकारों के जरिए मैं अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हूं ।मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं कभी भी कुछ कर सकती हूं।
रिपोर्ट: चंपारण नीति प्रधान संपादक के द्वारा भेजी गई समाचार एवं फोटोग्राफ पर आधारित