बांका:चांदन-कटोरिया पक्की सड़क पर गुरुवार दोपहर को एक कार औऱ मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान धौनी थाना तारापुर मुंगेर निवासी बताया जाता है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार अपने घर से देवघर जा रहा था ।चांदन जुगड़ी मोड़ के पास देवघर से सुल्तानगंज जा रही एक कार दूसरी विपरीत दिशा से आ रही कार से बचने के लिए सामने से ही आ रही मोटरसाइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस टक्कर में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ उसका चालक घटनास्थल पर बेहोश हो गया।आने जाने वाले कोई भी वाहन रुकने को तैयार नही था।बाद में कुछ स्थानीय लोगो के सहयोग से एम्बुलेंस को बुला कर उसे अस्पताल भेजा गया। मोबाइल से पुलिस को सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची इससे लोगों में काफी आक्रोश था। जबकि मोटरसाइकिल सवार जख्मी युवक का सारा सामान उसी जगह पर बिखरा हुआ था। जख्मी युवक के परिवार वाले को भी सूचना दे दी गई है। अस्पताल में जख्मी की हालत को नाजुक देख कर चिकित्सा प्रभारी एके सिंहा द्वारा उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जख्मी युवक का एक पैर बुरी तरह टूट गया है और उसकी हालत काफी नाजुक है। इसलिए उसे यहां रखना उचित नहीं था।
मोटरसाइकिल औऱ कार में टक्कर मोटरसाइकिल सवार की हालत नाजुक
byआमोद कुमार दुबे
-
0