बांका : उन्नयन पल्लव बांका की शानदार सफलता पर आज बिहार शिक्षा परियोजना बांका के सभागार में रजौन के कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षकों के द्वारा करोना काल में आनलाईन क्लास लेने और बच्चों के पढ़ाई गैप की पूर्ति के लिए प्रेरक और मार्गदर्शक बनने के लिए दिया गया। सभी शिक्षकों को उपहार-सम्मान स्वरूप विभाग द्वारा एक-एक ट्राईपॉड दिया गया। बता दें कि शिक्षकों के सम्मान में सहभोज का भी आयोजन किया गया। यह सम्मान रजौन प्रखंड के सुजाता कुमारी, अमीषा कुमारी, राजीव रंजन, आदित्य कुमार, प्रणीता कुमारी, कुमारी पूर्णिमा, आनंद कुमार और प्रखण्ड नोडल भवानी शंकर को दिया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनीष कुमार ने प्रसन्नता जाहिर की। प्रखण्ड सचिव भारतेन्दु ने इसे गौरव का पल बताते हुए कहा आदरणीय डीपीओ निशीथ प्रणित के कार्य सराहनीय व अनुकरणीय हैं। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कंचनलता ने इस कार्य में लगे शिक्षकों की सराहना की हैं। वहीं इस सुखद समाचार पर वर्तमान डीडीओ प्रदीप कुमार, विकास पासवान, दिवाकांत यादव, भगवान तांती, जयशंकर कुमार सिंह व संतोष कुमार आदि प्रधानाध्यापकों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
रिपोर्ट:केआर राव