उद्योग मंत्री ने किया कोकून बैंक का उद्घाटन

 उद्योग मंत्री ने किया कोकून बैंक का उद्घाटन

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह की रिपोर्ट 

कटोरिया (बांका) बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन रविवार को कटोरिया पहुंचे। जहां उन्होंने करझौंसा में नव निर्मित तसर विकास परियोजना के अन्तर्गत उग्र परियोजना केंद्र एवं कोकून बैंक का उद्घाटन किया। मौके पर सांसद गिरधारी यादव, विधायक डॉ निक्की हेंब्रम एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी भी मौजूद थी। मौके पर मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार में राज्य में उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कोकून बैंक संचालित होने के बाद अब रेशम के उत्पादन करने वालों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा। हमें उनके लिए काम करना है जो खुद फटे कपड़े पहनकर हमारे लिए सिल्क के कपड़े तैयार करते हैं। उनके आंसूओं को पोंछना है। बताया कि पहले कोकून से रेशम तैयार करने में महिलाओं का शरीर में घाव हो जाता है। केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने महिलाओं को बुनियादी मशीन उपलब्ध कराई। कहा कि बांका में उद्योग के लिए पर्याप्त भूमि है। उद्योग के क्षेत्र में बांका को शीर्ष पर पहुंचाने का प्रयास वह करेंगे। उन्होंने बताया कि इस परिसर में और भी भवन बनना है। मौके पर सांसद ने कहा कि नीतीश सरकार में राज्य के विकास की गति किसी से छुपी हुई नहीं है। नीतीश कुमार के सौजन्य से बांका में ओढ़नी जलाशय, बढ़ुआ जलाशय, चांडन जलाशय योजना मिली। उन्होंने मंत्री से बांका में उद्योग लाने की अपील की।। वहीं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि जब वह बांका की सांसद थी तब उन्होंने रेशम उत्पादन करने वाले किसानों के विकास के लिए पहल की थी। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी महबूब आलम, एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, बीडीओ प्रेम प्रकाश, सीओ सागर कुमार, थानाध्यक्ष नीरज तिवारी के अलावा भाजपा जिलध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह उपस्थित रहे। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post