अजय डैम में नहाने के क्रम में डूबने से तीन किशोर की मौत

 अजय डेम  में नहाने के क्रम में  डूबने से तीन किशोर की मौत 


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह की रिपोर्ट 


कटोरिया(बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव के  संजय पांडे के 14 वर्षीय पुत्र सौरभ पांडे एवं स्वर्गीय नवीन पांडे के 13 वर्षीय पुत्र शिवम पांडे जबकि रामथाडीह गांव के मुरारी पांडे के 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु पांडे चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौन पंचायत के रामथाडीह गांव के समीप स्थित  अजय डैम में रविवार की दोपहर  नहाने के क्रम में तीनों किशोर की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार मृतक सौरभ एवं  शिवम का फुआ के घर रामथडीह गांव गया हुआ था। वे लोग गिरीडीह से एक शादी कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौटने के क्रम में वहां रुके थे और रविवार की दोपहर दोनों अपने फुफेरे भाई प्रियांशु को साथ लेकर पास के अजय डैम नहाने गये थे। उनलोंगो के डैम में डूबने की सूचना सौरभ एवं शिवम् के चचेरे भाई जीतन पांडेय ने दी।बच्चों के डैम में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में डेम पहुंचे।  परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा गहरे पानी से तीनों किशोरों के शव बाहर निकाला गया। इधर मौत की सूचना मिलते ही राजवाड़ा में परिजनों में कोहराम मच गया। सौरभ के पिता सहित माता सपना देवी, छोटे भाई अजीत, बहन पूनम एवं स्वीटी जबकि शिवम की माता हेमलता देवी, बड़े भाई शुभम कुमार दहाड़ मार रहे थे। वहीं चाचा अरविंद पाण्डेय, अभ्य पांडेय सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post