अलग- अलग सड़क दुर्घटना में चार जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया- सुईया मुख्य मार्ग पर दो अलग- अलग जगहों पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में मुंगेर जिले के दिवाकर पांडेय , उनकी पत्नी रूपा पांडेय, पुत्र श्रीयांशू एवं कटोरिया बाजार निवासी अली हुसैन की पत्नी मरियम खातून शामिल है। जानकारी के अनुसार जख्मी दिवाकर पांडेय अपने पत्नी एवं बच्चे के साथ बाइक द्वारा देवघर से घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के तरपतिया मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी ओर सतलेटवा मोड़ के पास बाइक से गिरकर मरियम खातून जख्मी हो गई। जख्मी महिला अपने पति के साथ बाइक द्वारा अपने मायके से वापस घर लौट रही थी। जख्मी सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ मुकेश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।