बहियार से 20 लीटर देशी शराब बरामद
कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मनियां पंचायत के कोरासी बहियार से 20 लीटर अवैध देशी एवं 100 किलो महुआ जाबा बरामद किया गया. इस अभियान का नेतृत्व सअनि राकेश कुमार रंजन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि उक्त बहियार में भारी मात्रा में अवैध देशी कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस द्वारा जब्ती सूची बनाकर थाना में अज्ञात कारोबारी के विरूद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों एवं पियक्कड़ों में हड़कंप मचा हुआ है।