बाइक से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

 बाइक से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका)कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया- बांका मुख्य मार्ग पर आरपाथर के पास से कटोरिया पुलिस द्वारा एक बाइक से  अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. अभियान का नेतृत्व अनि महेश झा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती के दौरान आरपाथर के पास सामने से आ रहे एक बाइक चालक पुलिस को गाड़ी को देख अपनी बाइक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक की तलाशी ली तो बाइक में टंगे झोले से 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा शराब एवं बाइक को जब्त कर थाना लाया गया. साथ जब्ती सूची बनाकर अज्ञात बाइक चालक के विरूद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post