पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर): संग्रामपुर प्रखंड के संग्रामपुर थाना परिसर में नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, के साथ साथ गणमान्य व्यक्ति के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष श्री कुमार के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी लोगों से बारी बारी से परिचय लिया गया। एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से थाना अध्यक्ष को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सभी लोगो के समस्याओं को संभव हरसंभव निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। जिसमें आपके सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।थाना अध्य्क्ष ने यह कहा कि बिना आप के सहयोग के बिना समस्याओं का समाधान नही कर पायेंगे मौके पर पूर्व विधायक गणेश पासवान,बर्तमान प्रमुख सुधीर दास पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर मांझी, उप प्रमुख सचिन कुमार, पूर्व प्रमुख प्रमोद सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज शाह, भाजपा पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामखेलावन शर्मा, पूर्व मुखिया प्रमोद भगत, ददरीजाला पैक्स अध्यक्ष शिव कुमार शिवन, श्री साईं सेवा दल के संयोजक संतोष कुमार जय कुमार सिंह राधे रजक पिंटू मंडल संतोष कुमार राय मृत्युंजय यादव सुनील कुमार सिंह धर्मेंद्र कुमार सिंह जयप्रकाश सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
