बीडीओ औऱ प्रभारी ने कांवरिया पथ का किया निरीक्षण 

 बांका: 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एस डी एम बांका डां प्रीति कुमारी के  कांवरिया पथ के निरिक्षण के बाद बुधवार देर शाम तक चांदन बी डी ओ राकेश कुमार व प्रभारी अंचलाधिकारी आरती भूषण ने कांवरिया पथ का जायजा लिया । पदाधिकारियों ने सभी सरकारी एवं निजी धर्मशाला का निरीक्षण किया और निजी धर्मशाला के संचालकों को निर्देशित किया कि आगामी श्रावणी मेला के मद्दे नजर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ले । उन्होंने धर्मशाला की सफाई ,सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय , विद्युत व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया ताकि  कांवरियों को सभी सुविधाएं मिल सके। सभी धर्मशाला  संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया की कोविड को लेकर सरकार द्वारा जारी होने वाले सभी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो सके । साथ ही उन्होंने बताया की  प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ में कुल 24 निजी धर्मशाला, 2 सरकारी धर्मशाला, 3 बड़े कैफिटेरिया एवं दो छोटे कैफिटेरिया अवस्थित है जहां पर कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post