स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत,एक जख्मी

 बांका: चांदन- कटोरिया पक्की सड़क स्थित तुर्की मोड़ के समीप अहले सुबह करीब पांच बजे स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे चांदन पंचायत के वार्ड नंबर तीन हेठटोला निवासी नवीन रमानी औऱ जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू शर्मा शर्मा टोला गांव निवासी टहलने के लिए पक्की सड़क से होते हुए तुर्की जंगल की ओर जा रहा था।तुर्की मोड़ जाने के क्रम में तीखी मोड़ के समीप कटोरिया की और से आ रही एक तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो गाड़ी ने सड़क किनारे योगा कर रहे दोनों युवकों को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया।दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू शर्मा सड़क से करीब 15 फीट की दूरी पर जाकर झाड़ी में जा गिरा।घटना की जानकारी मिलते ही हेठटोला गांव निवासी सोनू रमानी ने अन्य टहलने निकले युवकों के सहयोग से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपस्थित चिकित्सक डां भोलानाथ व एएनएम प्रीति कुमारी ने दोनों जख्मी युवक की प्राथमिक उपचार कर नवीन रमानी की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत नवीन रमानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में ही कर दिया गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post