सिविल सर्जन के आदेश पर रजौन सीएचसी का वीबीडीओ ने किया निरीक्षण

रजौन, बांका: सिविल सर्जन डॉक्टर रविंद्र नारायण के आदेश पर गुरुवार को जिला जीवाणु जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव ने रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में ओपीडी सेवा से लेकर, साफ सफाई, डिलीवरी रूम, हर्बल गार्डन सहित स्वास्थ विभाग से संबंधित सभी संधारित रजिस्टर पंजियों आदि का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में हर्बल गार्डन को और बेहतरीन तरीके से डेवलप करने का आदेश दिए हैं। निरीक्षण के क्रम में कई तरह का कमियां एवं खामियों को देखते हुए आवश्यक रूप से सुधार करने का निर्देश दिए हैं। साफ सफाई आदि को देखकर संतुष्टि जताया है। निरीक्षण के क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं सफाई कर्मी आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post