कटोरिया में बज्रपात में एक बुजुर्ग की मौत

 बांका: गुरुवार शाम तेज आंधी औऱ बारिश के साथ बज्रपात में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी मृतक इनारावरन के करडा गांव का लालधारी यादव 65 बर्ष बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुजुर्ग लालधारी यादव अपने भाई जदयू नेता लाल यादव का बड़ा भाई था जो किनारा बदन में अपने आवास पर बैठा हुआ था अचानक तेज बारिश में वह सड़क के किनारे अपनी गाय को लाने गया इसी बीच वज्रपात होने से लालधारी यादव और उसके गाय की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे उठाकर घर लाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।


मौत की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई बाद में पुलिस को जानकारी होने पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए लाश को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया है। आवेदन देने के बाद ही  पोस्टमार्टम कराने की चर्चा हो रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post