मंदिर में कराई गई बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा

 मंदिर में कराई गई बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका) प्रखंड अंतर्गत हड़हार पंचायत के भोलाडीह गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में पूरे विधि विधान से शुक्रवार को बजरंग बली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। साथ ही 24 घंटे तक चलने वाले अखंड रामधुन संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान में गूंज रहे ‘‘हरे रामा हरे रामा हरे कृष्णा हरे कृष्णा‘‘ के बोल से सारा वातावरण गूंज रहा है।  इस अनुष्ठान में यजमान के रूप में अंदु यादव एवं उनकी धर्मपत्नी पैतरी देवी है। वहीं आचार्य के रूप में पंडित बसंत पांडेय, राजकमल पांडेय, चुन्नू पांडेय, कृष्णानंद पांडेय एवं नीलेश पांडेय हैं।कार्यक्रम में शनिवार को हवन पूर्णाहुति एवं महाभंडारा का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस यादव, संजीव यादव, मनोज यादव, आंनदी भोगता, कुमोद यादव, संजीव यादव, सुनील कुमार, तुलसी कुमार, भोक्ता, प्रमोद तांती, अशोक तांती, रोहित कुमारकिशन भोगता, महर यादव, पंकज यादव, टेकन यादव,  आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post