नवयुवक क्रिकेट टूर्नामेंट का नीमा में हुआ उद्घाटन, अजीत इलेवन ने जीता पहला मैच

रजौन, बांका : प्रखंड क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत अंतर्गत नीमा गांव में शनिवार को नवयुवक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जदयू छात्र प्रदेश नेता सह पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सीटू राज बब्बर सिंह उर्फ सुधांशु राज एवं वरिष्ठ अतिथि विवेकानंद ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन सत्र के दौरान पहला मुकाबला खैरा और अजीत इलेवन भागलपुर के बीच खेला गया। जिसमें खैरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान अजीत इलेवन भागलपुर की टीम ने 12 ओवर में 118 रन बनाया, वहीं खैरा की टीम 102 रन में ही सिमट कर रह गई। इसप्रकार उद्घाटन सत्र के मैच में अजीत इलेवन ने 16 रनों से जीत दर्ज की है। वहीं प्रखंड जदयू कीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजा रामन्ना द्वारा 53 रन बनाने वाले प्रीतम कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार 15 दिन तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान मुख्यरूप से आयोजन कर्ता सदस्य गौतम कुमार, चंदन कुमार, मिथुन कुमार, धर्मवीर कुमार सहित नीमा गांव के अनेकों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post