बस से घी के टीन में छुपा कर ले जाई जा रही थी विदेशी शराब, गुप्त सूचना पर रजौन में हुआ भांडाफोड़, तस्कर हुए फरार

रजौन, बांका : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना पर एंटी लिकर टास्क फोर्स प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने एक यात्री बस से घी के टीन के डब्बे में छुपा कर ले जाई जा रही 80 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार कोलकाता से भागलपुर तक चलने वाली जगदम्बे ट्रेवल्स यात्री बस के चालक की मिलीभगत से बस में छिपाकर शराब बेगूसराय ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को देखकर मौके पर बस चालक और कंडक्टर फरार हो गया। एंटी लिकर प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बस के पीछे के डिक्की में 12 घी के टीन के डब्बे में कुल 80 लीटर शराब छिपा कर ले जाई जा रही थी, गुप्त सूचना पर रजौन पुलिस की मदद से छापेमारी के दौरान इसका भांडाफोड़ हुआ, पकड़ी गई सभी शराब सिग्नेचर ब्रांड की है, जिसमें 750 एमएल की 44 बोतल, 375 एमएल का 23 बोतल और 180 एमएल का 210 बोतल है। शराब के साथ-साथ उक्त बस को पुलिस अभिरक्षा में रखी गई है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post