बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित देवघर-कटोरिया पक्की सड़क पर उत्पाद विभाग की टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच करते हुए आठ शराबियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष नसीम खान ने उपस्थित रहकर उत्पाद बल को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। गिरफ्तार किये गये शराबी में निकेश कुमार सिंह, बिन द्वारा कासिम बाजार मुंगेर, राकेश कुमार सिंह जमुआ मोड़ कटोरिया,भोला तुरी ग्राम भोरसार थाना कटोरिया, श्यामलाल टूडू शंभू कूरा चांदन, बबलू बेसरा,शंभू कूरा चांदन, सोनत बेसरा शंभूकुरा चांदन, आयुष सिंह बिन्दवाड़ा कासिम बाजार मुंगेर,सदानंद पांडे चांदन निवासी को शराब के नशे में पाकर गिरफ्तार किया गया है। सभी देवघर के विभिन्न ठिकानों से शराब पीकर आ रहे थे।
छापामारी दल का नेतृत्व मधुसूदन यादव सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध ने किया।
