वीणा की मेहनत पर कायल हुए बीडीओ

 बांका: चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत में गरीबी को दरकिनार कर खुद अपने पैरों पर खड़ा होने वाली महिला वीणा तुरी की मेहनत को देखने खुद बीडीओ राकेश कुमार उसके घर पर गए।उनकी मेहनत को देख कर उन्होंने उसका हौसला बढ़ाया औऱ वीणा तुरी को अपने गांव सहित आसपास के गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर स्वाबलंबी बनाने को प्रेरित किया।बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि बिरनिया ग्राम निवासी वीणा तुरी के बारे में सिर्फ सुना था लेकिन रविवार को उसके घर जाकर उसकी मेहनत लगन को देख कर लगा कि गरीब से गरीब परिवार अगर मेहनत करे तो वह जीवन की हर पहलू को प्राप्त कर सकता है।  वीणा तुरी द्वारा महिला सशक्तिकारण को अपने कर्मठता से नया आयाम दिया है, इन्होंने अपने घर के प्रांगण में, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, बतख पालन को बढ़ावा देकर, खुद को तो आर्थिक रूप से सबल बनाया ही है, दूसरे के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बनी है। काफी कम पढ़ी लिखी होने के बाबजूद वीणा तुरी ने अपनी मेहनत औऱ मजबूत इरादों से, स्वयं को प्रगतिशील महिला उद्दमी के रूप में स्थापित कर रही है।प्राणी सेवा संस्थान जैसी स्वंय सेवी संगठन के सहारे अब वीणा खुद अपने पैरों पर खड़ा हो चुकी है।औऱ उसका मुख्य उद्देश्य अपने गांव समाज के अलावे आसपास के पंचायत में भी गरीब तबके की महिलाओं को मशरूम, मुर्गी पालन, बकरी पालन, का प्रशिक्षण देकर उसे सबल बनाना है। इस संबंध में वीणा तुरी कहती है कि अगर सरकार द्वारा किसी संस्था से या बैंक से उन लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल जाए तो इस क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा हो सकती हैं। वही बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि वीणा तुरी की इस मेहनत से आसपास के कई गांव की महिलाएं भी अपनी मेहनत से अपने पैरों पर खड़ा होना होने को तैयार है। इसके लिए जीविका या अन्य संस्थान से इन लोगो को कर्ज दिलाने की बात की जाएगी। 



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post