पत्नी से विवाद होने पर दामाद ने सास की कर दिया हत्या,गिरफ्तार

 बांका: जिले के सुईया थाना के अलकुसिया गांव में शनिवार देर रात एक दामाद ने अपनी सास निर्मला देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। इस मामले में दामाद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा कि आरोपित की अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली आई थी। पति द्वारा पत्नी बेबी देवी की खोजबीन कर रहे थे, लेकिन पत्नी को मायके वाले ने पंद्रह दिन पहले सास ने बेटी को भगा दिया था। इसी दौरान दामाद ने सास की हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लहरनियां गांव के दरबे टोला निवासी संजय यादव को किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर वह भागकर थाना क्षेत्र के अलकुसिया गांव स्थित अपने मायके में चली आई। 

पत्नी की खोज करने वाले को 10 हजार संजय पत्नी की खोजबीन के लिए पोस्टर छपवाया था। इस पोस्टर के मुताबिक उसकी पत्नी को खोजने वाले या पत्नी के बारे में जानकारी देने वाले को दस हजार रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे।संजय अपनी पत्नी की खोज गांव-गांव घूमकर कर रहा था। जबकि गांव के लोगों ने बताया कि पत्नी की दूसरी शादी करा दी गई है। इसी बीच शनिवार रात में ही संजय ने अपनी सास निर्मला देवी को चाकू पत्थर से मारकर हत्या कर दी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इस मामले के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।मृतका के पति भगत यादव ने दमाद के विरुद्ध आवेदन देकर केस दर्ज की है। सूचना मिलते ही सुईया थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post