पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):शनिवार की संध्या प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के दिव्यांग वार्ड सदस्य रामानंद मंडल की इलाज के लिए भागलपुर जाने के क्रम में रास्ते में देहांत हो गया। रामानंद मंडल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार की दोपहर अचानक उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई इसके बाद परिजनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही शाहकुंड के पास उनका देहांत हो गया। पोलियो की वजह से दोनों पैर से विकलांग रामानंद मंडल में गजब की उत्साह थी। विकलांग होने के बावजूद अपने ट्राई साइकिल से ही अगरबत्ती एवं मोमबत्ती की बिक्री कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। रामानंद मंडल के परिवार में पत्नी सहित 4 पुत्र एवं एक पुत्री है। रामानंद मंडल वार्ड सदस्य के रूप में यह दूसरा कार्यकाल था। वे अपने स्वभाव की वजह से लोगों के बीच में एक अपनी अलग जगह बनाए हुए थे। उनके निधन पर रामपुर पंचायत की मुखिया खुशबू राय पूर्व मुखिया अभिराम चौधरी महा सती देवी समाजसेवी संतोष कुमार राय,अमित चंद्रा एवं रामपुर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य ने इत्यादि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
