गुलनी गांव के वार्ड संख्या चार महादलित बस्ती में बांस खंभे से हो रही बिजली आपूर्ति 

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : एक तरफ सरकार विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में जूट गई है । अंदरग्राउड पाइप लाइन बिछाने से लेकर प्रत्येक घरों में प्रीप्रेड मीटर भी लगाने की योजनाएं चल रही है। इसके लिए सूवे में कई जगहों पर कार्य भी प्रारंभ है।  प्रखंड में विद्युत व्यवस्था की बात करें तो बद से बदतर है।आज भी कई ऐसे गांव है जहां बिजली पोल नहीं है। विद्युत आपूर्ति बांस खंभे से हो रही है । शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलनी के वार्ड संख्या चार महादलित बस्ती में विद्युत विभाग की कुव्यवस्था की पोल खोल रही है। ग्रामीण गोपाल दास , दिलीप दास , रौबीन दास ,पंकज दास सहित अन्य ने बताया कि वार्ड संख्या चार में करीब तीन दर्जन से अधिक महादलितों का घर है ।आज से चार वर्ष पहले तक अंधकार में जी रहे थे । बताया कि काफी मेहनत और परेशानी के बाद विद्युत विभाग द्वारा बस्ती में बिजली आपूर्ति के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने का काम किया । एक तो काफी दूरी पर बिजली पोल दिया , वह भी बगैर मानक के।कुछ दिन बाद जब हाईटेंशन तार नीचे झूलने लगा तो इसकी सूचना विभाग को दी ।जिस पर विभाग ने मानव बल भेजकर जगह - जगह बांस बल्ला लगा दिया।बरसात के मौसम में करंट का खतरा रहता है।आंधी - तूफान की आहट देख रूह कांप उठता है। इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर विभाग से मिले , लेकिन जनप्रतिनिधी कुछ सुनते नहीं है और विभाग को कोई मतलब नहीं है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीधे डीएम से करने की बात कही है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने बताया कि बांस खंभे से विद्युत आपूर्ति होने की जानकारी किसी ग्रामीणों द्वारा नहीं दी गई है । बताया कि इसकी जांच कर अविलंव समस्या समाधान कराया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post