दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के वंशीपुर गांव में विद्युत स्पर्शाघात से एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए ।जख्मी में एक ही परिवार के बेबी देवी एवं चंदन कुमार हैं ।रविवार की सुबह बेबी देवी घर की साफ-सफाई में मगन थी। इस दौरान किसी तरह बेबी खुले तार के संपर्क में आ गई ।बिजली करंट का झटका लगते ही बेबी जमीन पर गिर पड़ी। अपने चाची की हालत देख बगैर सोचे - समझे भतीजा चंदन कुमार बचाव में आए। जिससे चंदन भी बिजली करंट के शिकार हो गए ।घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह बिजली के मुख्य लाइन को अलग किया , और दोनों जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया ।अस्पताल चिकित्सक डा आलमगीर द्वारा दोनों का इलाज किया गया।
