माह भर चलने वाला अखंड कीर्तन का समापन

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा भयहरण नाथ मंदिर में लगातार एक महीने तक चलने वाला अखंड वैशाखी कीतर्न का समापन सोमवार देर शाम को धूमधाम से किया गया। समापन कार्यक्रम के एक दिन पूर्व मंदिर परिसर में अष्टजाम का आयोजन किया गया। इसके लिए रविवार को  कलश पूजन एवं अखंड राम नाम धुन शुरू होने के साथ हवन पूजन के साथ इसका समापन हो गया है। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों द्वारा देवी देवताओं की शानदार झांकी भी निकाली गई। जिसके भक्त महिला पुरुषों ने भरपूर आनंद उठाया। इस अष्टजाम कार्यक्रम के सफल संचालन में पंकज पांडेय,घनश्याम पांडेय, अनिल बाजपेयी,राजकुमार पांडेय,, सुनील पांडेय,,राजेश पांडेय, दयानंद सरस्वती, पप्पू,रूपेश, मुकेश,प्रभाकर,औऱ वीरेंद्र
एवं उप सरपंच-वीरेन्द्र पांडेय का भरपूर योगदान रहा। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post