बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के बाजार के बीच सबसे पुराने ठाकुरबाड़ी के जीर्णोद्धार के लिए एक बैठक वीरेंद्र कुमार वर्णवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस बैठक में मुख्य रूप से सबसे पुराने इस ठाकुरबाड़ी की मंदिर के जीर्ण शीर्ण अवस्था के जल्दी से जल्दी जीर्णोध्दार करने पर बल दिया गया।इसके लिए एक कमिटी के गठन करने के बाद सर्वसम्मति से संजीव कुमार चंदन उर्फ विक्कू को अध्यक्ष, मनोज मंडल उर्फ मंटू को सचिव औऱ भरत वर्णवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही साथ इस कमिटी को अब अपने स्तर से कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्ति करने का भी अधिकार दे दिया है। साथ ही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि इस मंदिर को जितनी जल्दी हो सके। पूरी तरह जमीन की नापी करा कर अधिक से अधिक भक्तों से सहयोग राशि लेकर मंदिर का निर्माण कराया जाय। इस बैठक में बासुकीनाथ दुबे,रामचन्द्र मिस्त्री,नरेंद्र मिस्त्री,अभिषेक झा,बबलु कुमार,सिकंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कई गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।इस बैठक में ही आधे दर्जन भक्तों ने अपनी सहयोग राशि की घोषणा कर उसका भुगतान भी कर दिया। नयी कमिटी ने बताया कि जल्दी ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।