फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया बेलहर मुख्य मार्ग पर केंदुआ झरना के समीप से सुईया पुलिस ने रविवार रात एक युवक के शव को बरामद किया। मृतक चांदन थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी स्व नरेश तुरी के 25 वर्षीय पुत्र सियाराम तुरी बताया गया है। घटना को लेकर मृतक की मां जमुनी देवी ने पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान में बेलहर थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी कोको तुरी, उसकी पत्नी भिखनी देवी एवं पुत्री खुशबू कुमारी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार मृत युवक कोलकाता में रहकर काम करता था जबकि उसकी प्रेमिका खुशबू के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत 13 अप्रैल को युवक प्रेमिका से मिलने के लिये कोलकाता से बांका पहूंच गया। युवती एवं उसकी मां बांका अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। दो दिन वह उन्हीं लोगों के साथ रहा और फिर तीनों सिमरिया गांव आए। जहां 2 दिन रहने के बाद युवक सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव स्थित अपने भाई के ससुराल में आकर रहने लगा। इसी दौरान वह अपने प्रेमिका से मिलते जुलते रहा। इधर रविवार को युवक अपने प्रेमिका के गांव उसे भगाने के लिए चला गया। लेकिन लड़की ने भागने से मना कर दिया।।लड़की का कहना था कि मुंडन के बाद घरवाले शादी करा देंगे। लड़की वालों का कहना है कि इसी गुस्से में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर गश्ती के दौरान पुलिस ने युवक के शव को लटके देख एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह एवं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया हें।
