बांका: बोसी मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर से मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को बरामद किया है। मालूम हो कि, तड़के उठने के साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर गेट के बगल में एक शव को तैरता हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को दी गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, एसआई राजेश कुमार सिंह, मनिंद्र मिश्रा और अनिरुद्ध कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। शव करीब 35 वर्षीय किसी युवक का है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि, बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर युवक स्नान करने के लिए सरोवर में पहुंचा होगा। जहां गहरे पानी में जाने से युवक की मौत हो गई। घाट किनारे से युवक का चप्पल और कपड़ा भी पुलिस ने बरामद किया है।
बोसी के मंदार पर अवस्थित पापहरणी तालाब से युवक की लाश बरामद, पहचान नही
byआमोद कुमार दुबे
-
0
