मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत,

 बांका : चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी क्षेत्र के मथुरा मोड़ के समीप सिमुलतला कटोरिया पक्की सड़क पर दो बाइक के टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक चांदन पंचायत के बेलहरिया धावा निवासी  राकेश टुडू  19 वर्ष था। मृतक असुठा पंचायत के  पिलूवा गांव से अपने  दोस्त दिनेश मुर्मू के साथ बाइक से सोमवार देर रात अपने घर बेलहरिया आ रहा था। अचानक मथुरा मोड़ के समीप कटोरिया की ओर से आ एक अज्ञात बाइक के आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक चला रहे राकेश टुडू का संतुलन खो जाने से बीच सड़क पर गिर पड़ा। दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।

बीच सड़क पर गिरने से राकेश का सर फट गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि  बाइक पर सवार मृतक का दोस्त  दिनेश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा दिए गए घटना की सूचना पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार  दल बल के साथ पहुंचकर मृत राकेश टुडू के शव को कब्जे में लेकर आनंदपुर थाना लाया गया। घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृत युवक हेलमेट पहना होता तो सड़क हादसे में मौत नहीं  होती। 


सूचना पर स्वजन के  पहुंचते ही दहाड़ मार कर बहन शांति मुर्मू, मां छोटकी हांसदा का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम ने परिजनों को  मुवावजा दिलाने का आश्वासन दिया है।मंगलवार सुबह लाश को पोस्टमार्टम

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post